Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया,इंग्लैंड को 36 रन से रौदा
    Top Story

    भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया,इंग्लैंड को 36 रन से रौदा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 12, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 55 रन देकर छह विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड के निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए टीम को 55–3 ओवर में 195 रन पर समेटा। अंतिम दिन भारत ने सिर्फ आठ ओवर में चार विकेट चटकाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। अश्विन ने कल रात और फिर आज सुबह अपने 9–3 ओवर के स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने अपने अतिम छह विकेट सिर्फ 15 रन जोड़कर गंवाए। यह पहली बार है जब किसी मेहमान टीम ने पहली पारी में 400 रन बनाने के बाद भारत में मैच गंवाया है। अश्विन ने मैच में 167 रन देकर 12 विकेट चटकाए।

    उन्होंने सातवीं बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट हासिल किए और भारतीय गेंदबाजों में वह अब सिर्फ टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले से पीछे हैं जिनके नाम पर आठ बार पारी में 10 या इससे अधिक विकेट का कारनामा दर्ज है। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारत ने लगातार पांचवीं श्रृंखला जीती है। इस क्रम की शुरूआत पिछले साल श्रीलंका में 2-1 की जीत के साथ हुई थी जिसके बाद भारत ने अपने देश में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। टीम इंडिया ने इसके बाद वेस्टइंडीज को उसकी सरजमीं पर 2-0 से हराया जबकि अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीनस्वीप किया। श्रृंखला जीतने के साथ ही भारत ने एक बार फिर एंथोनी डि मेलो ट्राफी अपने नाम कर ली जो उसने 2012 में एलिस्टेयर कुक की टीम को गंवाई थी। पांचवां और अंतिम टेस्ट चेन्नई में 16 से 20 दिसंबर तक खेला जाएगा।

    इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए और अश्विन ने चार ओवर में चार विकेट चटकाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। अश्विन ने जानी बेयरस्टा (51) को कैरम बाल पर पगबाधा किया और फिर क्रिस वोक्स (00) को आफ ब्रेक पर बोल्ड किया। आदिल राशिद (02) ने अश्विन की गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर लोकेश राहुल को कैच थमाया जिससे अश्विन ने पारी में 24वीं बार पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन (02) ने इसके बाद जैसे की फ्लिक करके उमेश यादव को कैच थमाया भारत ने जीत सुनिश्चित की। भारत ने इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों का समर्थन के लिए आभार जताते हुए पूरे टेस्ट का करिश्माई कप्तान की अगुआई में ‘लैप आफ आनर’ लगाया। भारत ने मैच के दौरान दबदबा बनाए रखा।

    कप्तान कोहली ने चार टेस्ट में अब तक 128 की औसत से 640 रन बना चुके हैं। अश्विन श्रृंखला में 27 विकेट हासिल कर चुके हैं जबकि बल्ले से उन्होंने 239 रन भी बनाए हैं। युवा जयंत यादव श्रृंखला की खोज रहे और अब तक 221 रन बनाने के साथ नौ विकेट भी हासिल कर चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा (385 रन), मुरली विजय (328) और रविंद्र जडेजा (16 विकेट) ने भी उपयोगी योगदान दिए हैं। भारत ने 23 साल से भी अधिक समय बाद इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में तीन टेस्ट जीते हैं। पिछली बार यह कारनामा 1993 सत्र में हुआ था जब ग्राहम गूच की टीम को मोहम्मद अजहरूद्दीन की अगुआई वाली टीम ने 3-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद भारत घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 2001-02, 2006, 2008 और 2012 में हुई चार श्रृंखलाओं में तीन टेस्ट जीतने में नाकाम रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार चर्चा के लिए तैयार, कामकाज चलने दें: वेंकैया
    Next Article गेल ने कहा, विराट से कहीं अधिक हासिल करने की उम्मीद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version