Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ट्रे़ड वॉर पर चीन का तंज, हमारी ग्रोथ में हुआ इजाफा, अमेरिका अब भी घाटे में
    Breaking News

    ट्रे़ड वॉर पर चीन का तंज, हमारी ग्रोथ में हुआ इजाफा, अमेरिका अब भी घाटे में

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2018Updated:September 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेइचिंग। चीन के साथ ट्रे़ड वॉर से अमेरिका को शायद ही अपना व्यापारिक घाटा कम करने में मदद मिलेगी। अमेरिका का व्यापारिक घाटा बीते 5 महीने में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। जून के मुकाबले जुलाई में अमेरिकी निर्यात में एक फीसदी की कमी आने से यह स्थिति हुई है। वहीं, अमेरिका के मुकाबले चीन का निर्यात जुलाई में बीते साल की तुलना में 12.2 फीसदी की दर से बढ़ गया। यह स्थिति अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बाद है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर को लेकर यह बात कही गई है।

    अखबार ने सवालिया अंदाज में लिखा है कि अमेरिका के साथ व्यापारिक युद्ध शुरू होने के बाद भी चीन की इकॉनमी और मजबूत होकर उभरी है। ऐसा क्यों है? इसकी वजह चीन की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा है। अखबार के मुताबिक अमेरिकी उपभोक्ता शॉर्ट टर्म में चीन के प्रॉडक्ट्स का विकल्प नहीं पा सकते। इसलिए अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने का असर चीन के कारोबार पर नहीं दिख रहा है।

    ग्लोबल टाइम्स ने लिखा अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के पहले राउंड में चीन की रणनीति कामयाब साबित हुई है। एक तरफ चीन ने अमेरिका के प्रॉडक्ट्स पर भी टैरिफ बढ़ाया है। दूसरी तरफ चीन ने अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूत किया है, जो उसकी इकॉनमी की रीढ़ है। अखबार के मुताबिक सरकार चीन के कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है ताकि मैन्युफैक्चरर्स को लुभाया जा सके।

    चीन ने बताया, एक्सपोर्ट में हम क्यों आगे हैं
    अखबार ने कहा कि चीन का ट्रेड में सरप्लस होने का मुख्य कारण मेकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स का निर्यात है। अखबार ने एक तरह से अमेरिकी नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक चीन का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रतिस्पर्धी है, तब तक एक्सपोर्ट पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। यही नहीं अखबार ने कहा कि चीन किसी भी व्यापारिक टेंशन को झेल सकता है, यदि वह अपनी तय रणनीति पर ही चला।

    ट्रेड वॉर के लंबा चलने की जताई आशंका
    अखबार ने कहा कि इस बात की भी आशंका है कि अमेरिका के साथ चीन का यह ट्रेड वॉर कई सालों तक चले। ट्रेड वॉर के दूसरे राउंड में चीन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान देगा। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका की ट्रे़ड वॉर की रणनीति से चीन पर मुश्किल ही कोई असर होगा। इसकी बजाय अमेरिकी रणनीतियों से वह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का सुपरपावर बनकर ही उभरेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: मुहर्रम-दुर्गापूजा भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय
    Next Article Airtel दे रहा 399 रु. पर 300 रु. का डिस्काउंट
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version