Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»2017 से अब तक एक हजार नक्सली गिरफ्तार
    Breaking News

    2017 से अब तक एक हजार नक्सली गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 18, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलताएं हासिल हो रही हैं।हाल के आंकड़े ये साबित भी कर रहे हैं। वर्ष 2018 में झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ काफी सफलताएं हाथ लगी हैं। इस वर्ष राज्य के अलग-अलग जगहों पर अबतक नक्सलियों के साथ पुलिस की कुल 46 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें 26 नक्सलियों को जान गंवानी पड़ी है, जबकी 14 ने सरेंडर किया है।2018 में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक 46 बार पुलिस के साथ मुठभेड़ हो चुकी है. इस मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सली मारे गए, जिनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल थे।

    मुठभेड़ में जो प्रमुख नक्सली मारे गए 

    राधा नायक, लालू लोहरा, मनीष सोरेन, शालू बुधु

    शालू बुधु की प्रेमिका रोशनी कुमारी

    मैना गोप, अजीत होरो, बिरसा मुंडा, पंचम उरांव

    जोहन केरकेट्टा और रामनाथ तिर्की शामिल है.

    साल 2017 में भी पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे, जिनमें कई इनामी थे.

    2018 में 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर : साल 2018 में 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बिरसाई सहित अब तक 14 नक्सली पुलिस के सामने हथियार डाल चुके हैं. वहीं साल 2017 में 47 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

    2017 और 2018 के बीच इन नक्सलियों ने सरेंडर किया 

    कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन

    कलेश्वर खेरवार, विशाल खेरवार

    नकुल यादव, मदन यादव

    मनजीत साहू, दीपक उर्फ संदीप जी

    आकाश जी और कारगिल यादव शामिल है

    2017 से अब तक 1000 नक्सली गिरफ्तार

    झारखंड पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में न सिर्फ नक्सली मारे जा रहे हैं, बल्कि वो लगातार गिरफ्तार भी हो रहे हैं. 2017 मार्च से लेकर अब तक कुल 1000 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं.

    अब पड़ोसी राज्यों के साथ चल रहा अभियान 

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान और सुरक्षाबलों के दबिश की वजह से झारखंड के कई नक्सली झारखंड से सटे पड़ोसी राज्य का रूख कर रहे. झारखंड पुलिस अब पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर नक्सलियों के सफाए की रणनीति बना रही है और इसके लिए लगातार पड़ोसी राज्यों की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी हो रही है.

    सफलता जल्द हाथ लगेगी

    झारखंड के डीजीपी डीके पांडे ने बताया कि नक्सलियों को घेरने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ लगातार अभियान चलाने की कोशिश की जा रही है. इसमें सफलता जल्द हाथ लगेगी.

    बड़े माओवादियों को टारगेट कर चलेगा अभियान

    झारखंड में बड़े माओवादियों को टारगेट कर पुलिस और सीआरपीएफ अब टारगेट बेस्ड अभियान चलाएगी. राज्य पुलिस ने झारखंड से सटे सभी सीमावर्ती राज्यों बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की सीमा पर सक्रिय माओवादियों की लिस्ट तैयार की है. इसी लिस्ट के आधार पर पुलिस संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाएगी.

    इन नक्सलियों पर टारगेट किया जाएगा

    एक करोड़ का इनामी सुधाकरण

    25 लाख की इनामी अरूणा उर्फ जया, संतोष उर्फ विश्वनाथ

    उमेश यादव उर्फ विमल, सौरभ यादव

    रीजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख का इनामी नवीन उर्फ संजीत यादव

    जोनल कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी मृत्युंजय जी

    सुजाता उर्फ भवानी सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ का इनामी असीम मंडल

    रीजनल कमांडर व 15 लाख का इनामी मदन महतो, राम प्रकाश मार्डी

    एक करोड़ का इनामी प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा

    25 लाख का इनामी सैक सदस्य अनमोल दा, चमन उर्फ लंबू

    रीजनल कमांडर व 15 लाख का इनामी मोछू उर्फ मेहनत

    गुलशन सिंह मुंडा, जीवन कंडुलना

    बिहार सीमा- सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक

    सैक सदस्य व 25 लाख का इनामी उमेश यादव, सौरभ यादव, प्रद्युम्न शर्मा

    संदीप यादव, अजीत उरांव, अरूण उर्फ गौतम पासवान सहदेव सोरेन

    करूणा, जया उर्फ चिंता और बलबीर महतो शामिल है

    नई सरेंडर पॉलिसी से आत्मसमर्पण की संख्या बढ़ेगी

    झारखंड में नई सरेंडर पॉलिसी लागू होने के बाद अब भाकपा माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है. पुरानी समर्पण नीति के तहत 175 माओवादियों ने सरेंडर किया था. समर्पण कर चुके माओवादियों से किए वादे को जल्द से जल्द निभाने की कोशिश भी झारखंड पुलिस करेगी.

    नई सरेंडर पॉलिसी आकर्षक

    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी आशीष बत्रा ने बताया कि झारखंड सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी काफी आकर्षक है. इससे प्रभावित होकर इस साल नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संख्या और बढ़ेगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़: घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
    Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहीं चिकित्सा शिविर, तो कहीं रक्तदान
    azad sipahi

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 40.57 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 31, 2025

      रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
      • नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
      • ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज
      • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ का जलवा जारी
      • स्टॉक मार्केट में ब्रिगेड होटल वेंचर्स की कमजोर शुरुआत, घाटे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version