Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: ‘डायन’ कहकर, भतीजे ने ही चाची को मार डाला
    Breaking News

    रांची: ‘डायन’ कहकर, भतीजे ने ही चाची को मार डाला

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 20, 2018Updated:September 20, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ग्रामीण इलाकों में डायन बिसाही के नाम पर हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रांची के बुंडू थाना क्षेत्र का है, जहां एक 52 वर्षीय महिला की हत्या डायन के नाम पर उनके ही भतीजे के द्वारा कर दी गयी। रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के गितलडीह गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला बुधनी देवी की हत्या डायन कहकर कर दी गयी। बुधनी देवी को उनके भतीजे डुटु मुंडा ने ही कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बुधनी देवी के पति सुखराम मुंडा ने बताया कि उनका भतीजा लगातार उनकी पत्नी को डायन के नाम पर प्रताड़ित किया करता था कई बार उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुबह बुधनी देवी गांव से बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ निकली थी, उसी समय डुटु मुंडा ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, मारने के दौरान वह लगातार बुधनी देवी को डायन कहकर संबोधित कर रहा था। बुधनी देवी की चीख-पुकार सुनकर गांव के कुछ युवक दौड़े तो डुटु मुंडा मौके से फरार हो गया।

    घायल अवस्था में लाया गया रिम्स, इलाज के दौरान हुई मौत 

    कुल्हाड़ी के बाद से बुरी तरह से जख्मी बुधनी देवी को आनन-फानन में रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

    जानवरों की मौत का जिम्मेवार बता की हत्या : रिम्स में मौजूद बुधनी देवी के परिजनों ने बताया कि डुटु मुंडा के घर में कई मवेशियों की मौत हो गई थी। जिस का आरोप वह लगातार बुधनी देवी पर लगा रहा था। इस मामले को लेकर कई बार दोनों परिवारों में झड़प भी हो चुकी थी, लेकिन गुरुवार को मौका पाकर उसने बुधनी देवी की हत्या ही कर दी।

    थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार : बुधनी देवी की मौत की सूचना बुंडू थाना को दे दी गई है. वही बुधनी देवी के पति सुखराम मुंडा के बयान पर डुटु मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल वह फरार है पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओवरटेक के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत
    Next Article एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना है: सुबोधकांत
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version