Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: बिक गया उषा मार्टिन स्टील डिवीजन
    Breaking News

    रांची: बिक गया उषा मार्टिन स्टील डिवीजन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2018Updated:September 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • 4600 करोड़ में टाटा स्टील ने खरीदा

    रांची। आज मैं उस उषा मार्टिन स्टील डिवीजन के बारे में आपको जानकारी दे रहा हूं, जिसे अभी-अभी टाटा स्टील ने खरीद लिया है। झारखंड की एक बड़ी कंपनी थी उषा मार्टिन स्टील डिवीजन। पिछले कुछ वर्षों से इस कंपनी की आर्थिक स्थिति डावांडोल थी, जिसके कारण उषा मार्टिन प्रबंधन ने इसे बेचने का फैसला किया। उषा मार्टिन लिमिटेड में शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गयी अपनी जानकारी में कहा है कि इस्पात कारोबार को टाटा को बेचने से कंपनी को अपने कर्ज बहुत हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

    1974 में स्थापना हुई थी : प्राप्त जानकारी के मुताबिक उषा मार्टिन स्टील डिवीजन की स्थापना 1974 में हुई थी। उषा मार्टिन ने सरायकेला-खरसावां, तत्कालीन सिहभूम जिले के गम्हरिया में इस स्टील प्लांट की स्थापना कर झारखंड के आद्योगिक जगत में एक नयी कहानी लिखी थी। इस प्लांट से प्रतिवर्ष एक हजार टन उत्पादन हो रहा था। शुरू के वर्षों में इस कंपनी ने काफी अच्छा कारोबार किया था। 44 साल में ही इस कंपनी की कहानी अब खत्म हो गयी। झारखंड गठन के समय यह कंपनी अपने उत्कर्ष पर थी और टाटा स्टील के बाद झारखंड में स्टील डिवीजन में यह कंपनी काफी अच्छा कर रही थी। हाल के वर्षों में इस कंपनी की हालत खस्ता होने लगी थी। यहां काम करनेवाले कर्मचारियों का भविष्य भी अंधकारमय होने लगा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उषा मार्टिन ने बैंक से काफी पैसा कर्ज लिया था और वह लौटाने की स्थिति में नहीं थी। धीरे-धीरे बैंक अपनी कर्ज वसूली के लिए दबाव बढ़ा रहा था। दो साल से लगातार दबाव बढ़ रहा था। उस दबाव के कारण ही उषा मार्टिन प्रबंधन ने कंपनी को बेचने का फैसला लिया।

    22 सितंबर को उषा मार्टिन बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई: प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को दिन के डेढ़ बजे उषा मार्टिन बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। यह बैठक करीब दो घंटे चली। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इसे टाटा स्टील के हाथों बेच दिया जाये। जानकारों का कहना है कि टाटा स्टील ने इस कंपनी का करार पहले ही हो चुका था और बोर्ड की बैठक के निर्णय के बाद कागजी औपचारिकता भी पूरी कर ली गयी। टाटा स्टील ने इस कंपनी को 4600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की माली हालत के पीछे औद्योगिक मंदी तो एक कारण थी ही, एक कारण पारिवारिक मनमुटाव भी था। कंपनी के डायरेक्टरों के बीच पिछले दो-तीन सालों से आपसी संबंध काफी कटु हो गये हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये लोग एक दूसरे के खिलाफ कानून की शरण में भी गये हैं। आपसी मनमुटाव एक बड़ा कारण है कंपनी की स्थिति डांवाडोल बनाने में

    टाटा के हाथों करार होने से कंपनी के कर्मचारी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि अब उन्हें समय से तनख्वाह मिलने लगेगी और कंपनी भी बंदी से बच जायेगी। कर्मचारियों की खुशी जायज है। पिछले कुछ सालों से कंपनी की माली हालत देख कर उनकी चिंताएं बढ़ गयी थीं और उनका भविष्य अंधकारमय दिखने लगा था। अब उस धुंध पर से परदा उठ गया है और अब वे खुश हैं। आजाद सिपाही के खबर विशेष में बस इतना ही। देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए आप पढ़ते रहिए अपना लोकप्रिय दैनिक अखबार आजाद सिपाही। पल पल की खबरों के लिए लिए आप आजाद सिपाही की वेब साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटआजादसिपाहीडॉटकॉम को अवश्य विजिट करें। और हां, आप आजाद सिपाही के यू ट्यूब चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें। धन्यवाद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेवाड़ी गैंगरेप के दो आरोपी 11 दिन बाद गिरफ्तार
    Next Article सेना में अधिकारी बनी शहीद की पत्नी, कहा पति का सपना किया पूरा
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई

      June 27, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

      June 27, 2025

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version