Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»SPO मर्डर: आतंकी के सामने टोपी रख पिता ने मांगी थी भीख
    Top Story

    SPO मर्डर: आतंकी के सामने टोपी रख पिता ने मांगी थी भीख

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 24, 2018Updated:September 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाटगुंड (शोपियां) : शुक्रवार सुबह 6.30 बजे अब्दुल राशिद धोबी (74) हनफी मस्जिद में सुबह की नमाज अदा कर रहे थे जब उन्हें बहू की चीख-पुकार सुनाई दी। डरे हुए अब्दुल तुरंत मस्जिद से निकले और अपनी घर की तरफ दौड़े,जितनी तेज वह इस उम्र में दौड़ सकते थे। जल्दबाजी में वह गिरते-गिरते बचे। जैसे वह घर के नजदीक पहुंचे, उनका सबसे बड़ा डर सच साबित हो गया। हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी उनके बेटे निसार को खींच कर बाहर ले जा रहे थे। उनकी पत्नी रुकसाना उनके पीछे-पीछे दौड़ रही थीं, वह अपने पति को छोड़ने के लिए कह रही थीं। आतंकियों ने रुकसाना पर भी हमला किया।

    रुकसाना ने बताया, मेरे ससुर ने अपनी टोपी निकालकर उनके सामने रख दी थी, और भी दूसरे लोगों ने ऐसा ही किया, जो कि नमाज अदा करने वाले थे। अब्दुल ने अल्लाह के नाम पर बेटे को रिहा होने की भीख मांगी, गांव के 23 और बुजुर्गों ने भी ऐसा ही किया, लेकिन आतंकी उनकी टोपियों को पांव से कुचलते हुए आगे बढ़ गए। अब्दुल जमीन पर गिरकर रोने लगे। वह जानते थे कि सबकुछ खत्म हो गया है। लेकिन निराशा में भी उन्होंने एक आखिरी कोशिश की। वे आतंकियों के पीछे-पीछे चलने लगे, उन्हें आवाज लगाते रहे। उनके दोस्तों ने भी वही किया, गांव की महिलाएं भी रहम की भीख मांगती रहीं।

    निसार के बेटे ताबिन ने खिड़की से कूदकर खुद को चोटिल कर लिया था, जब आतंकी उसके पिता को लेकर जा रहे थे। निसार की बेटी इंशा अपने मेडिकल करियर को लेकर अनिश्चितता में है क्योंकि पूरा परिवार उनके पिता की कमाई पर ही निर्भर था। शुक्रवार को जिन तीन एसपीओ की हत्या कर दी गई उनमें से एक कुलवंत भी थे जिनका 9 साल का बेटा युद्धवीर 48 घंटे में 7 बार बेहोश हो चुका है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुलवंत को बचाने की युद्धवीर की कोशिश नाकाम रही और उसे इस बात का काफी अफसोस है।

    वहीं, तीसरे एसपीओ फिरदौस की पत्नी रुकसाना कहती हैं, ‘मैं क्यों कभी अपने बच्चे को पुलिस में भेजूंगी? मेरे पति रिटायरमेंट लेने आए थे। वह अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ने ही वाले थे, क्योंकि वह धमकी के साथ काम नहीं करना चाहते थे। वह कश्मीर के लिए लड़े और उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 90 रुपए के पार
    Next Article अंडर-9 नेशनल चेस चैंपियनशिप स्नेहा हलदर के नाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version