Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जाएगा: नकवी
    राजनीति

    युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जाएगा: नकवी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 15, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुएं से इतने कंकाल निकलेंगे कि कांग्रेस के युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जायेगा। नकवी ने कहा, “राहुल गांधी ‘पिटी पटकथा और एक्सपायर्ड स्क्रिप्ट’ के जरिये ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के अखिरी अध्याय की इबारत खुद लिखकर कांग्रेस का बचा खुचा सूपड़ा साफ कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुएं से इतने कंकाल निकलेंगे कि कांग्रेस के युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जायेगा। नकवी ने कहा कि इसी तरह से पहले भी राहुल गांधी और कांग्रेस ने बेबुनियाद आरोप लगाये थे और फिर से वे बेसिर पैर के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन पहले भी सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों शर्मिंदा और बेनकाब हुए थे।’’ उन्होंने कहा कि लगभग एक साल पहले राहुल गांधी ने ललित मोदी मुद्दे पर यही कहा था कि इस बारे में बोलूंगा तो भूचाल आयेगा। वे (राहुल) संसद में बोले भी पर संसद में तो भूचाल नहीं आया बल्कि एक के बाद एक राज्यों के चुनाव में कांग्रेस जरूर साफ हो गई। संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के पास न तो तर्क है और न ही तथ्य। वे केवल दुष्प्रचार और अफवाह के माध्यम से कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की ‘काली साजिश’ कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि कांग्रेस और उसके कुछ साथियों को यह समझ लेना चाहिए कि यह लड़ाई बेईमान और ईमानदार के बीच है। यह लड़ाई गरीबों और कमजोर तबकों की खुशहाली का मिशन है। इस मिशन के खिलाफ कांग्रेस या किसी और का कोई षड्यंत्र सफल नहीं होगा।

    नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मूल में ही घोटाला और लूट है। कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श घोटाले आदि हुए। इसके अलावा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाने की आंच कांग्रेस के ‘प्रथम परिवार’ तक पहुंच रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी और उसके युवराज को हर जगह घोटाला ही घोटाला नजर आता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यही कारण है कि जहां एक तरफ देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गए नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत और समर्थन कर रही है। वहीं कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई का विरोध कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज को यह समझ लेना चाहिए कि बेबुनियाद बातों और झूठे आरोपों के सहारे राजनीति करने से ही कांग्रेस लोकसभा में 44 सीटों पर सिमट गई। देश में जहां जहां विधानसभा और पंचायत या स्थानीय निकाय के चुनाव होते हैं, कांग्रेस बुरी तरह से हारती जा रही है और देश ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ की दिशा में बढ़ रहा है। नकवी ने कहा, “कांग्रेस की इस हालत के लिए इस ग्रांड ओल्ड पार्टी के ‘ब्रांड न्यू लीडर’ का पिटा हुआ ‘पालिटिकल पाखंड’ जिम्मेदार है।’`

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस्तीफा देने का मन कर रहा है : आडवाणी
    Next Article आयकर विभाग का नोएडा एक्सिस बैंक पर छापा, 20 फर्जी खातों में मिले 60 करोड़
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

    April 25, 2026

    सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

    April 23, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

    April 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version