Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार के निशाने पर ट्रंप, लगाया ये गंभीर आरोप
    Top Story

    न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार के निशाने पर ट्रंप, लगाया ये गंभीर आरोप

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2018Updated:October 3, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटनः अमरीका के एक शीर्ष न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी। अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली।
    अखबार ने दावा किया कि गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों के आधार पर द टाइम्स की जांच में पाया गया कि ट्रंप को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से आज के हिसाब से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले। इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई।
    रिकॉर्डों से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की। अखबार ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की रियल एस्टेट की संपत्तियों की कम कीमत आंकने की रणनीति बनाने में भी मदद की जिससे जब ये संपत्तियां उन्हें तथा उनके भाई-बहनों को हस्तांतरित की गई तो काफी हद तक कर कम हो गया। व्हाइट हाउस ने इस खबर पर नाराजगी जताई है और न्यूयॉर्क टाइम्स से माफी मांगने को कहा है।
    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘फ्रेड ट्रंप को गए करीब 20 साल हो गए और नाकाम न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा ट्रंप परिवार के खिलाफ यह भ्रामक हमले करना दुखद है। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले इंटरनेट राजस्व सेवा ने इस लेन-देन की समीक्षा की थी और इन पर हस्ताक्षर किए थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया संस्थानों की अमेरिकी लोगों में विश्वसनीयता सबसे निचले स्तर पर चली गई है क्योंकि ये खबरें देने के बजाय चौबीसों घंटे राष्ट्रपति और उनके परिवार पर हमले करने में लगे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहातमा में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा
    Next Article चेंबर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version