Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»80 घंटे से उषा मार्टिन ठप, अब हक के लिए सड़क पर संग्राम
    Breaking News

    80 घंटे से उषा मार्टिन ठप, अब हक के लिए सड़क पर संग्राम

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अल्बर्ट एक्का चौक पर राजीव झंवर और रामटहल चौधरी का पुतला फूंका

    रांची। उषा मार्टिन के कर्मचारियों के गुस्से की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। फैक्ट्री में जहां 80 घंटे से उत्पादन ठप है, वहीं प्रबंधन की शिथिलता से कर्मियों का आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। फैक्ट्री में चल रही आंदोलन की आग रांची की सड़कों पर रविवार को दिखायी पड़ी। अल्बर्ट एक्का चौक पर हड़ताली कर्मचारियों ने इंजीनियरिंग मजदूर सभा के बैनर तले मालिक राजीव झंवर और सांसद रामटहल चौधरी का पुतला फूंका। नाराज कर्मचारी जयपाल सिंह स्टेडियम से रैली निकाल कर प्रबंधन और सांसद रामटहल चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे थे। दो टूक कहा कि बोनस नहीं मिला, तो आंदोलन को किसी भी हद तक ले जायेंगे।

    महामंत्री अंजनी पांडेय ने कहा कि पिछले चार दिनों से धरना पर बैठे कर्मचारियों को झुकाने के लिए प्रबंधन तमाम हथकंडा अपना रहा है। कैंटीन, शौचालय बंद करा कर प्रबंधन हड़ताल को तोड़वाना चाहता है। कहा कि इस विषम परिस्थिति के बावजूद मजदूर अपने हक और अधिकार के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत नहीं, तो कम से कम 8.33 प्रतिशत की दर से 70 हजार रुपये एवं कैजुअल मजदूरों को 21 हजार रुपये की दर से बोनस दिलायी जाये, वरना हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक पर जांच एजेंसियां नजर रखें। कंपनी बंद कर मालिक विदेश जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विगत 30-35 वर्षों से मैनेजमेंट इसी प्रकार घड़ियाली आंसू बहा कर मीठी-मीठी बातें बोल कर मजदूरों को बेवकूफ बना रहा है। इस कारण उषा मार्टिन के मजदूर एक-एक पैसे के मोहताज हो गये हैं। फैक्टरी प्रबंधन स्थायी मजदूरों को हटा कर सारा काम ठेका पर कराने की फिराक में है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, हरे कृष्णा, जेएन सिंह, प्रमोद कुमार, फूलचंद कच्छप, लालधारी कच्छप ने भी प्रबंधन के रवैये पर आक्रोश जताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article हड़िया-दारू हमें बना रहे अनाथ, बंद करो अब इसे: बच्चों
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version