Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव आयोग: अप्रैल-मई में करा सकता है लोकसभा चुनाव
    Breaking News

    चुनाव आयोग: अप्रैल-मई में करा सकता है लोकसभा चुनाव

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2018Updated:October 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की चुनाव मशीनरी ने भी तैयारियां और तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू 11 अक्टूबर को लोकसभा चुनावों के लिए 1 सितंबर से शुरू हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेंगे। ज्ञात हो कि 16वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 7 अप्रैल, 2014 से 12 मई, 2014 के बीच 9 चरणों में करवाए गए थे। 16 मई, 2014 को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। 26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। 4 जून, 2014 को 16वीं लोकसभा की पहली बैठक हुई थी। इस लिहाज से 17वीं लोकसभा का गठन 3 जून 2019 तक हर हाल में हो जाना है। उम्मीद यह भी है कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभाओं के भी चुनाव करवाए जाएंगे।

    यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 अक्टूबर को प्रदेश के हर जिले के अफसर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पूछी जाएगी। इस बार के अभियान में केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा वोटरों के अलावा महिलाओं और विकलांगों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदाता सूची में जोड़े जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, मौजूदा वोटर लिस्ट में दर्ज डुप्लिकेट और जिले या प्रदेश से अन्यत्र बसे तथा मृत वोटरों को हटाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पुनरीक्षण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान एकत्रित आंकड़ों की नवंबर और दिसंबर में फीडिंग की जाएगी। फिर अगले साल 4 जनवरी को प्रदेश की नई वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। वर्ष 2014 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव की यूपी की वोटर लिस्ट में कुल 13,43,51,297 वोटर दर्ज हुए थे।
    नये मुख्य चुनाव आयुक्त की देख-रेख में होंगे लोकसभा चुनाव

    2019 के लोकसभा चुनाव देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुआई में होंगे। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत आगामी 1 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्ष 1977 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रावत 14 अगस्त 2015 को केंद्रीय चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त बनाए गए थे। फिर 23 जनवरी, 2018 को वह मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए। 1 दिसंबर, 2018 को 65 साल की उम्र पूरी होने पर वह रिटायर होंगे। वरिष्ठता को देखते हुए मौजूदा चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की पूरी संभावना है।

    अप्रैल-मई लोस चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयकर का छापा: केजरीवाल ने कहा नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड
    Next Article पीएम मोदी ने रेलवे कर्मचारियों को दिया 78 दिन का बोनस
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version