Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुमलाः घर से निकाल कर अपराधियों ने की युवक की हत्या
    Breaking News

    गुमलाः घर से निकाल कर अपराधियों ने की युवक की हत्या

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। गुमला थाना के सिलाफारी गांव निवासी राजकुमार साहू (20 वर्ष) की गुरुवार की रात 10 बजे तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी पहले राजकुमार के घर गये और उसे भरदा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बहाने घर से बाहर बुलाया। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद गांव के लोग राजकुमार को रांची अस्पताल ले गये। जहां रात 1.45 बजे मौत हो गयी।

    इस घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक सिलाफारी गांव के समीप नेशनल हाइवे-43 को जाम कर दिया। जामकर्ता मृतक के बूढ़े मां बाप को वृद्धावस्था पेंशन, मुआवजा, सरकारी सहायता, हत्यारों को गिरफतार करने व पुलिस पिकेट की स्थापना की मांग कर रहे थे। लोगों में इतना आक्रोश था कि अधिकारी जाम हटाने गये तो ग्रामीण सड़क से नहीं हट रहे थे। अंत में कुछ प्रबुद्ध लोगों की पहल पर महिलाओं ने सड़क जाम हटाया। मृतक राजकुमार एकलौता बेटा था। उसके पिता चमरू साहू व मां परिबा देवी वृद्ध हैं और बीमार हैं। राजकुमार ही दोनों की परवरिश करता था। मृतक तीन साल पूर्व गुमला के आॅक्सफोर्ड स्कूल गुमला में आदेशपाल के रूप में काम करता था।

    आरोपी के घर से सात पेटी शराब जब्त
    गुमला। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गांव से फरार हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमारी ने छापामारी की तो प्रफुल साहू के घर से सात पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त हुआ है। पुलिस शराब जब्त कर मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफतारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों को करेगी गिरफ्तार।

    गांव के ही तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
    गुमला। मृतक के पिता चमरू साहू ने थाने में तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने सिलाफारी गांव के प्रफुल साहू, मिक्की साहू व संतोष साहू को आरोपी बनाया है। चमरू ने बताया कि गुरुवार की रात को ये तीनों घर आये और राजकुमार को बुलाकर ले गये। जब घर से राजकुमार निकला तो उसकी बूढ़ी मां परिबा देवी भी पीछे से निकली। कुछ दूर जाने के बाद तीनों अपराधियों ने राजकुमार को गोली मार दी और भाग गये। गोली की आवाज सुनकर परिबा अपने बेटे के पास पहुंची और गांव वालों को बुलायी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। परंतु उसकी मौत हो गयी।

    युवक की हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपनी हरकतों से बाज आए पाकिस्तान : आर्मी चीफ
    Next Article धनबाद के सांसद को गुस्साये भाजपाइयों ने आवास पर घेरा
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version