Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ट्रंप ने ठुकराया पीएम मोदी का न्योता
    Breaking News

    ट्रंप ने ठुकराया पीएम मोदी का न्योता

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2019 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बतौर चीफ गेस्ट के लिए भारत द्वारा भेजे गये निमंत्रण को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने 26 जनवरी को भारत न आने का कारण अपनी व्यस्तता बताया है। अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में ट्रंप ने भारत न आ सकने पर खेद जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के भारत न आने की मुख्य वजह उनके कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के यह कार्यक्रम 22 जनवरी से फरवरी के पहले हफ्ते के बीच हो सकते हैं।

    ट्रंप की तरफ से जवाब ऐसे समय में आया है जब भारत और रूस के बीच हथियारों की खरीद हुई और अमेरिका ने इस पर आपत्ति जताई थी। भारत-रूस के बीच एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप 26 जनवरी को भारत आ सकते हैं। हालांकि तब भी व्हाइट हाउस ने बयान जारी करके कहा था कि ट्रंप गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत जाएंगे या नहीं, इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है।

    बता दें कि इससे पहले साल 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच से समय निकाल कर 26 जनवरी के मौके पर बतौर चीफ गेस्ट भारत आए थे। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया के दिग्गज नेताओं को बुलाती रही है। बराक ओबामा के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोईस होलैंड, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और आसियान के सभी 10 नेता इस अवसर पर भारत के मुख्य अतिथि रह चुके हैं।

    गणतंत्र दिवस पर नहीं आयेंगे भारत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार 11वें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
    Next Article मन की बात में PM मोदी ने किया सरदार पटेल को याद
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version