Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली-NCR में हवा की हालत होने लगी खराब
    Top Story

    दिल्ली-NCR में हवा की हालत होने लगी खराब

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 1, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की 10 दिन की चेतावनी का आज पहला दिन है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ी हुई नजर भी आई। राजधानी स्मॉग और धुंध की चादर में लिपटी थी। जहरीली हवा से बचने के लिए कई लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले। हालांकि सरकारी प्रयासों के चलते कुछ इलाकों में प्रदूषण कुछ कम हुआ है, इसके बावजूद स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है।

    बुधवार को आनंद विहार में सुबह 9 बजे पीएम 10 का स्तर 719 था, जो गुरुवार को कुछ कम होकर 683 पर आ गया। वैसे कुछ इलाकों में इसका स्तर बढ़ा है। बुधवार को मुंडका में पीएम 10 का स्तर 645 था जो गुरुवार को बढ़कर 700 पर पहुंच गया है। वैसे ओवरऑल एयर क्वॉलिटी स्टेटस में कुछ इजाफा नजर आ रहा है। बुधवार को वह 372 था, गुरुवार को 392 हो गया।

    10 दिन सबसे जहरीली रहेगी हवा? 

    बोर्ड ने चेतावनी देते हुए बताया था कि राजधानी दिल्ली में दिवाली के पहले और उसके बाद हवा काफी जहरीली हो सकती है। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB)के नेतृत्व वाले टास्क फोर्स ने कहा था कि राजधानी में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण बढ़ सकता है। ऐसे में नवंबर के पहले 10 दिनों तक यहां के निवासियों को वॉकिंग और जॉगिंग से दूर रहना चाहिए। बोर्ड ने पलूशन को देखते हुए 1 से 10 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह की कंस्ट्रक्शन ऐक्टिविटी पर पहले ही रोक लगा दी है। 4 से 10 नवंबर तक कोल और बायोगेस से चलने वाली सभी इंडस्ट्री को बंद रखने का सुझाव भी दिया गया है। 1 से 10 नवंबर तक प्रदूषण फैला रही गाड़ियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहीद परिवार को झारखंड सरकार की तरफ से आवास का तोहफा
    Next Article सिर्फ सीएम और डीसी से राज्य नहीं चल सकता: सुदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात

      June 20, 2025

      केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ

      June 20, 2025

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version