Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इस बार राम के नाम का दीया जलायेंः योगी
    Breaking News

    इस बार राम के नाम का दीया जलायेंः योगी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2018Updated:November 4, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। योगी ने देश भर के लोगों से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए वे 6 नवंबर को अपने घरों में प्रभु राम के नाम का एक दीपक जलाएं। राजस्थान के बीकानेर में एक चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मस्थल उपासना के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं और प्रत्येक नागरिक के लिए धर्मस्थल खुले रहने चाहिए, यह आज के समय की जरूरत है. योगी ने बीकानेर में श्रीनवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में योगी श्रीमत्स्येंद्रनाथ, योगी गुरु गोरक्षनाथ और भगवान आदित्यदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया.
    जलाएं राम के नाम का दीया

    लोगों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि नाथ संप्रदाय परंपरा ने भी समाज को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। सीएम ने महापुरुषों के जीवन को उदाहरणीय बताया और कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शमय रहा है। इस दौरान जब भीड़ ‘जयश्री राम’ का उद्घोष कर रही थी तो उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि ‘राम के नाम पर आपकी क्या चाहत है, आपकी भावनाएं साकार रूप लें, इसके लिए देशभर में प्रत्येक घर में छह नवंबर को एक दीपक राम नाम का जलना चाहिए, दिवाली के बाद काम शुरू किया जाएगा।

    राम मंदिर निर्माण मेरा सपना
    राम मंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़ी रहीं केंन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि राम मंदिर उनका सपना है वो इसके लिए वो हर प्रयास करेंगी। उमा भारती ने शनिवार को कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन में मैं सक्रिय रूप से भागीदार थी, इससे जुड़ा एक मामला भी अभी चल ही रहा है, और मुझे इस पर गर्व है, राम मंदिर का निर्माण मेरा सपना है और मेरी तरफ से इसके लिए जो बन पड़ेगा मैं करूंगी।”

    अदालत से देरी तो बने कानून
    नरेंद्र मोदी सरकार के एक और मंत्री ने भी राम मंदिर बनाने की पैरवी की है। केंद्रीय मंत्री और पाली से बीजेपी के सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए और यदि इसमें न्यायिक देरी होती है तो कानून बनाया जा सकता है। पीपी चौधरी ने कहा, “मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हम चाहते हैं कि इस पर फैसला जल्द आए, मैं सरकार के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मेरी निजी राय है कि यदि न्याय प्रक्रिया में देरी होती है तो कानून बनाया जा सकता है।

    संतों का धर्मादेश
    इधर आरएसएस ने जैसे ही मंदिर निर्माण के लिए 1992 जैसे आंदोलन की पैरवी की संतों ने हलचलें तेज कर दी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम देश भर से 3 हजार संत जुटे हैं। संतों के इस जमावड़े को धर्मादेश संत महासम्मेलन नाम दिया गया है. इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। इस कार्यक्रम से पहले राम मंदिर न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा कि आपसी सहमति से दिसंबर में भी राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम चाहें तो लखनऊ में मस्जिद बना सकते हैं। माना जा रहा है कि राम जन्मभूमि विवाद के लिए मध्यस्थता कर चुके श्रीश्री रविशंकर भी आज इस समागम को संबोधित कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई से 50 लाख के जेवरात लेकर भागा युवक कोडरमा में गिरफ्तार
    Next Article सड़क हादसे में व्यवसायी की पत्नी और ड्राइवर की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version