Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दो साल बाद इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा: रघुवर
    Breaking News

    दो साल बाद इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा: रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 11, 2018Updated:November 11, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची को जल्द ही विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की सौगात मिलनेवाली है। अब यहां भी मुम्बई की तर्ज पर कैंसर का इलाज होगा। हॉस्पिटल निर्माण की आधारशिला शनिवार को सीएम रघुवर दास और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने रखी। अस्पताल निर्माण के लिए सरकार ने टाटा ट्रस्ट को 23.5 एकड़ जमीन कांके के कदमा मैदान में दी गयी है। मौके पर ही स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी एवं टाटा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर वेंकटरमण की ओर से एमओयू किया गया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए आनेवाले समय में बाहर नहीं जाना होगा। टाटा ट्रस्ट ने मोमेंट्म झारखंड के दौरान कैंसर अस्पताल स्थापित करने की मांग को पूरा किया है। इसी के तहत इसके निर्माण की आधारशिला रखी गयी। कहा कि कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए झारखंड के बाहर जाने में होनेवाली असुविधा को लेकर वह चिंतित थे, ऐसे में रांची कैंसर अस्पताल के शिलान्यास से मन की कसक दूर हुई है।

    मौके पर इनकी रही उपस्थिति : मौके पर सांसद रामटहल चौधरी, सांसद महेश पोद्दार, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, प्रबंध निदेशक टाटा समूह टी नरेंद्रन, मैनेजिंग ट्रस्टी आर वेंकटरमण समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    टाटा समूह का 80 प्रतिशत लाभांश जनकल्याण में होता है खर्च
    मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह लाभांश का 80 प्रतिशत राशि जनहित के कल्याण में खर्च करता है। यह परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। जमशेदजी टाटा ने संदेश दिया था कि जो भी धन हम अर्जित कर रहें हैं, वह समाज से प्राप्त किया हुआ है। इस लाभांश का हिस्सा समाज के उत्थान में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य औद्योगिक घरानों को भी टाटा समूह से प्रेरणा लेनी चाहिए।

    ग्रामीण विकास में भी सहयोग करे टाटा ट्रस्ट
    मुख्यमंत्री ने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा से आग्रह किया कि वह झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक बनें। राज्य के एक हजार पंचायत के गांव को विकसित करने, कोल्हान क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने में मदद करें। राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट इस पर होने वाले खर्च का 50- 50 प्रतिशत वहन करे। राज्य सरकार, जनता और कारपोरेट शक्ति मिलकर राज्य की गरीबी समाप्त करने की सार्थक पहल करें।

    गरीबों का इलाज नहीं किया, तो आह लगेगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सहिया के अथक प्रयास से राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी आयी है। उन्होंने राज्य के चिकित्सकों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें। चिकित्सक रिम्स और सदर अस्पताल की बजाये प्राइवेट नर्सिंग होम में रहते हैं और मरीज अस्पताल में उनका इंतजार करते रहते हैं। कहा कि डॉक्टर ऐसा नहीं करें, अन्यथा गरीबी की आह लगेगी। चिकित्सकों से समाज के लिए काम करने की अपील की।

    देवघर में अपै्रल से एम्स का ओपीडी शुरू होगा: चंद्रवंशी
    स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कैंसर पीड़ितों के लिए टाटा ट्रस्ट ने नेक कार्य किया है। अस्पताल की सफलता को देख कर बेड की संख्या बढ़ायी जा सकती है। पड़ोसी राज्य के लोग भी इस कैंसर अस्पताल से लाभान्वित होंगे। आनेवाले दिनों में कैंसर का आधुनिक इलाज सुनिश्चित होगा। देवघर में बन रहे एम्स का कार्य तेज गति से चल रहा है। अप्रैल से ओपीडी का शुभारंभ कर दिया जायेगा।

    कैंसर अस्पताल लोगों के लिए संजीवनी: रतन टाटा
    पद्म विभूषण रतन टाटा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रयास रंग लाया। मुख्यमंत्री ने उनसे मोमेंट्म झारखंड के दौरान कैंसर अस्पताल प्रारंभ करने की बात कही थी। डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री का प्रयास सफल हुआ। यह अस्पताल देश के नार्थ ईस्ट के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष लाखों लोग कैंसर के कारण मर रहे हैं। शुरू में कैंसर की पहचान होने पर मरीज को ठीक किया जा सकता है। कोशिश है कि आने वाले वर्षों में कैंसर से मरनेवाले लोगों की संख्या में कमी की जाये। इसे लेकर अनुसंधान हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशतोड़क पत्थलगड़ी की इजाजत नहीं देता संविधानः सुभाष कश्यप
    Next Article राहतः आज पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version