Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोदी जी को कहा किसान का कर्ज माफ करो, उन्होंने जवाब नहीं दिया: राहुल
    Top Story

    मोदी जी को कहा किसान का कर्ज माफ करो, उन्होंने जवाब नहीं दिया: राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 19, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जौनपुर:  नोटबंदी के बाद देश में उपजी परेशानियों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्ज माफ करो, उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया, एक शब्द तक नहीं कहा।

    नोटबंदी पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि 8 नवंबर को जो फैसला लिया गया था, वह कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं था, बल्कि वह गरीबों, किसानों के विरोध में था। यह 99 फीसदी लोगों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मनरेगा का मजाक उड़ाया है। 50 परिवारों के पास सबसे ज्यादा धन है। किसानों के कर्ज माफी को लेकर पीएम मोदी चुप हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी अमीर लोगों का कर्ज माफ करते हैं, उन्हें हिंदुस्तान के किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।

    बता दें कि नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार पर हमलावर राहुल गांधी की सूबे में यह पहली रैली है। राहुल की रैली के कारण कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। जेसीज चौराहे से लेकर हर उस रास्ते को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया था जहां से राहुल गुजरे। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

    वहीं, रैली के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रविवार देर शाम पहुंच गए। राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र पहले से ही शहर में हैं। रैली के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गए हैं। आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में फोर्स बुलायी गयी है। दो कम्पनी पीएसी, चार सौ कांस्टेबिल, सौ सबइंस्पेक्टर, 13 इंस्पेक्टर, बम निरोधक दस्ते की तैनाती की गयी है। बयालसी डिग्री कालेज को आपातकालीन अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखादी मेला में सीएम का आह्वान स्वभाषा, स्वधर्म और स्वदेशी को बचायें
    Next Article इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल को फांसी की सजा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

    June 22, 2025

    झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश

    June 22, 2025

    गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र

    June 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
    • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
    • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
    • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
    • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version