Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमारा वश चलता तो अब तक राम मंदिर का निर्माण हो गया होताः शाह
    Breaking News

    हमारा वश चलता तो अब तक राम मंदिर का निर्माण हो गया होताः शाह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। अयोध्या मामले में हिंदू संगठनों, संतों द्वारा धर्म सभा कर मोदी सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव बनाया गया है, लेकिन ऐसा होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ने कहा है कि सरकार अगले साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेगी। शाह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई तक हमें इंतजार करना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष का यह बयाना शायद इसी ओर इशारा कर रहा है कि सरकार ने अबतक अध्यादेश की मदद से अयोध्या में विवादित जगह पर राम मंदिर निर्माण का फैसला नहीं किया है।

    हमारे सहयोगी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों में अपनी सत्ता बचा लेगी। शाह ने बीजेपी सरकारों के खिलाफ पैदा हो रहे असंतोष के दावों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम पीएम मोदी की छवि को मजबूत करेंगे और 2019 का चुनाव भी हम जीतेंगे।

    अयोध्या मामले में शाह ने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यह मामला कोर्ट में 9 सालों से लंबित है इसके बावजूद कांग्रेस ने इसकी सुनवाई 2019 के चुनावों तक टालने की मांग की थी। इससे पहले पीएम मोदी ने भी यही आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस जजों को महाभियोग से डराती है।

    अमित शाह ने अयोध्या पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यहां राम मंदिर का निर्माण उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता है। शाह ने कहा, ‘यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है और हमें इसकी सुनवाई के लिए जनवरी तक इंतजार करना चाहिए। हालांकि यह भी समझना चाहिए कि यह मामला 9 सालों से लंबित है और अभी भी कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मांग की थी कि सुनवाई 2019 के चुनावों के बाद होनी चाहिए।’
    कांग्रेस नेता सीपी जोशी के राम मंदिर पर दावे और शिवसेना के दबाव के सवाल पर भी शाह ने जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को झूठे दावे करने से बचना चाहिए। उन्होंने शिवसेना पर कहा कि हम दो अलग पार्टियां हैं, लेकिन हमारे बीच गठबंधन है। शाह ने दावा किया कि किसी भी मुद्दे पर शिवसेना के साथ कोई विवाद नहीं है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने दावा किया था कि राम मंदिर का निर्माण केवल कांग्रेस ही करा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26/11अतंकी हमला: अपराधियों की सूचना देने वाले को अमेरिका देगी 35 करोड़ रुपये इनाम
    Next Article रांची रेलवे स्‍टेशन को मॉडल बनाने का काम शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…

      June 25, 2025

      खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version