Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांचीः एक शख्स ने दो लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
    Breaking News

    रांचीः एक शख्स ने दो लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 3, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मांडर थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में रविवार की देर रात एक शख्स ने दो लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण जुटे और उन्होंने आरोपी को भी मार डाला। दोनों व्यक्ति आरोपी के घर यह शिकायत करने आये थे कि उसके मवेशी ने खेत में लगे गेहूं को खा लिया था। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इससे पहले 2015 में मांडर थाना क्षेत्र तब सुर्खियों में आया था, जब डायन का आरोप लगा पांच महिलाओं की हत्या ग्रामीणों ने कर दी थी।

    पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
    घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। मृतकों की पहचान रोशन उरांव(23), शिवा उरांव (45) और मानसिक रूप से विक्षिप्त बिरसा उर्फ सुका (50) के रूप में की गयी है।

    मौके पर ही दोनों की हो गयी मौत
    रोशन, नगड़ा पंचायत की मुखिया सुजाता टोप्पो का देवर था। ग्रामीणों के अनुसार, रोशन और शिवा बीती रात बिरसा के घर पहुंचे और उसके मवेशी को लेकर शिकायत कर रहे थे। इसी दौरान बिरसा ने दोनों पर तलवार और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

    बिरसा अकेले ही रहता था घर पर
    घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी बिरसा की भी पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बिरसा अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट करता था। इसलिए दोनों ही अलग रहती थीं।

    दो लोगों की हत्‍या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCJI को कोई बहरी कर रहा था कंट्रोलः जस्टिस कुरियन जोसेफ
    Next Article डीजल की बढ़ती कीमतों से फ्रांस में भड़की हिंसा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version