रांची। झारखंड हाईकोर्ट को शीघ्र ही दो नये जज मिलेंगे। हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक रौशन और संजय कुमार द्विवेदी के नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जज बनाये जाने के लिए की है। अनुशंसा भारत सरकार के पास भेज दी गयी है।
झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने बताया कि दोनों झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं और इनके नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की है। केन्द्र सरकार से अनुमति मिलते ही दोनों जज के रूप में नियुक्त किये जायेंगे। वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट में 19 जज हैं। दो नये जज मिलने से हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 21 हो जायेगी। झारखंड हाईकोर्ट में जज के 25 पद हैं। फिलहाल 6 पद रिक्त हैं।