Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीमारियों का खतरा: तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक प्रदूषण
    Breaking News

    बीमारियों का खतरा: तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक प्रदूषण

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। देश में हर 8 में से एक शख्स की मौत हवा में घुले जहर के कारण हो रही है। बाहर ही नहीं, घर के अंदर का प्रदूषण भी जानलेवा हो रहा है। मेडिकल रिसर्च करने वाली सरकारी संस्था आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की नई स्टडी में यह दावा किया गया है। यह भारत में हुई पहली स्टडी है, जिसमें हवा में प्रदूषण की वजह से मौत, बीमारियों और उम्र पर पड़ने वाले असर को आंका गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदूषण लोगों की औसत उम्र भी घटा रहा है। अगर हवा शुद्ध मिलती तो लोग औसतन एक साल 7 महीने ज्यादा जीते। देश की 77 फीसदी आबादी एयर पलूशन की जद में है। प्रदूषण तंबाकू जितना खतरनाक साबित हो रहा है।

    तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक पलूशन
    तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। इससे कैंसर समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, एक ताजा अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बीमारियों के खतरे के लिहाज से तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक प्रदूषण है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की स्टडी में खुलासा हुआ है कि तंबाकू की तुलना में प्रदूषण से कहीं ज्यादा लोग बीमार पड़ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले साल यानी 2017 में देश में 12.4 लाख लोगों की मौत के लिए कहीं न कहीं एयर पलूशन जिम्मेदार रहा।

    स्टडी के अनुसार, लोअर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की तुलना करें तो ये तंबाकू से ज्यादा एयर पलूशन से हो रहा है। केवल लंग्स कैंसर तंबाकू से ज्यादा हो रहा है। प्रति एक लाख लोगों में 49 लोगों को लंग्स कैंसर की वजह एयर पलूशन है, तो 62 लोगों में इसकी वजह तंबाकू है। इस बारे में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन के प्रफेसर ललित डंडोना ने कहा कि अभी भी स्मोकिंग और तंबाकू का असर उतना ही है, लेकिन पहले की तुलना में इसके प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है।

    हमारी स्टडी में दोनों के बीच तुलना करने की वजह भी यही है कि एयर पलूशन का असर भी तंबाकू जितना होने लगा है। जब कोई तंबाकू का सेवन करता है तो ठीक उसी समय वह ज्यादा प्रभावित होता है, लेकिन प्रदूषण का असर तो इंसान जितनी बार सांस लेगा उतनी बार होगा। प्रफेसर ललित ने कहा कि जब हवा में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ता है तो लोग प्रदूषण के ज्यादा शिकार हो जाते हैं।

    वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है गर्भपात का खतरा
    वायु प्रदूषण के संपर्क में थोड़ी देर के लिए भी आने से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय की रिसर्च में यह बात सामने आई है। रिसर्चर्स की टीम ने हवा में तीन साधारण प्रदूषक तत्वों- अतिसूक्ष्म कणों (पीएम 2.5), नाइट्रोजन ऑक्साइड और ओजोन की मात्रा बढ़ जाने के बाद तीन से सात दिन की अवधि के दौरान गर्भपात के खतरे को जांचा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय टीम ने कोडरमा में सुखाड़ का जायजा लिया
    Next Article जम्‍मू-कश्‍मीर: बस हादसा में 23 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version