Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जब तक किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदी को सोने नहीं देंगे: राहुल गांधी
    Breaking News

    जब तक किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदी को सोने नहीं देंगे: राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2018Updated:December 18, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालकर देश के हर किसान का कर्ज माफ करवायेंगे। उन्होंने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, देखा आप लोगों ने काम शुरू हो गया है। हमने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नयी सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदी के पास साढ़े चार साल थे। उन्होंने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदीजी को सोने नहीं देंगे। पूरा विपक्ष मिलकर उनसे किसानों का कर्ज माफ करवाकर रहेगा।

    सज्जन कुमार पर जवाब टाल गये राहुल
    राहुल गांधी से 1984 के दंगों में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले के बारे में भी पूछा गया। इस पर राहुल ने कहा, मैं इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देश के किसानों के बारे में है। यह इस बारे में है कि मोदी ने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। सज्जन कुमार ने मंगलवार को ही कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

    हम किसानों की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचायेंगे
    राहुल ने कहा- मोदी दो हिंदुस्तान बनाते हैं। एक हिंदुस्तान 20 लोगों का और एक गरीब लोगों का। हम गरीबों से कहना चाहेंगे कि यह पैसा आपका है। आप देश को खाना देता हो। हम आपकी आवाज नरेंद्र मोदी तक पहुंचायेंगे। मोदीजी ने अमीरों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। अनिल अंबानी का उन्होंने 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। मोदीजी देश को बताइये कि आपने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया?

    मोदी ने नहीं किया तो हम कर्ज माफ करेंगे
    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर मोदी कर्ज माफ नहीं करायेंगे तो हम करायेंगे। इसका तो सवाल ही नहीं उठता कि हम सरकार में आने के बाद लोगों का पैसा नहीं माफ करेंगे। हिंदुस्तान की जनता से चोरी की जा रही है। देश के दुकानदारों से चोरी की गयी है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम था। इसका मकसद था गरीबों से पैसा छीनो और अपने मित्रों को पैसा बांटो।

    दो राज्यों में किसानों का कर्ज माफ
    मध्यप्रदेश : कमलनाथ सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गये। काम संभालते ही कमलनाथ ने 34 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी। कुल 38 हजार करोड़ रु. का कर्ज माफ होगा।
    छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने राज्य के 16.65 लाख किसानों का 6100 करोड़ रु. का कर्ज माफ करने का फैसला लिया।
    राजस्थान : राज्य में 47 लाख किसानों पर 94 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें 54 हजार करोड़ कॉमर्शियल बैंकों का है। 18 हजार करोड़ सहकारी बैंकों का है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़: कार सवार युवक को मारी गोली, मौत
    Next Article होल्डिंग टैक्स कलेक्ट को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version