Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: आइपीएस अधिकारी ने पास कर ली राजनीति की परीक्षा
    Breaking News

    रांची: आइपीएस अधिकारी ने पास कर ली राजनीति की परीक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 25, 2018Updated:December 25, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी छोड़ राजनीति में नये-नये आये डॉ अरुण उरांव ने पहले ही चांस में राजनीति की परीक्षा पास कर ली। लगातार पौने दो साल तक मेहनत कर बदल दी छत्तीसगढ़ की सत्ता। जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंडी डॉ अरुण उरांव को छत्तीसगढ़ संगठन को संगठित करने की कमान सौंपी थी, उस पर वह शत-प्रतिशत खरे उतरे। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनका जन्म तो अच्छे परिवार में होता है, लेकिन उनका बचपन एक सामान्य परिवार के बच्चे की तरह बीतता है।

    झारखंड के नामदार पुलिस अधिकारी बंदी उरांव, जो बाद में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने, उनके पुत्र हैं डॉ अरुण उरांव। डॉ अरुण के पिता बंदी उरांव ने भी भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी से वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा था। 1980 में बंदी उरांव ने भारतीय पुलिस सेवा से अपने को अलग किया और राजनीति ज्वाइन कर ली। चार टर्म सिसई से विधायक रहे। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की सरकार में कैनिनेट मंत्री थे। रीजनल कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। बंदी उरांव के पुत्र अरुण उरांव ने भी वही काम किया। भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी को त्याग कर राजनीति में कदम रखा। पहले भाजपा में जाने की बात हुई, लेकिन शायद भाजपा इन्हें समझ नहीं पायी और कांग्रेस पार्टी ने इनको लपक लिया।

    डॉ उरांव राहुल ब्रिगेड के मजबूत योद्धा हैं। इनके बचपन की बात करें तो गिरिडीह के बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में वह दूसरी कक्षा तक पढ़े। पूर्णिया के उर्सूलाइन स्कूल में सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की। सीतामढ़ी से आठवीं और इसके बाद ग्यारहवीं तक की पढाई राजकुमार कॉलेज पब्लिक स्कूल रायपुर से की। दरभंगा के सीएम साइंस कॉलेज से इंटर किया और रांची के सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक। इसी दरम्यान इनका चयन मेडिकल में हुआ और रांची का रिम्स, जो उस समय राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता था, से मेडिकल की शिक्षा पूरी की। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड हेल्थ सर्विस में इनका चयन हुआ। लगातार साढ़े चार वर्षों तक प्रधानमंत्री की मेडिकल टीम में रहे। चार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, वीपी सिंह, चद्रशेखर और नरसिम्हा राव के मेडिकल अधिकारी रहे।

    वहीं से इन्होंने 1991 में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और इनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ। डॉ अरुण बताते हैं कि भले ही इनके पिता पुलिस अधिकारी थे, लेकिन बचपन सामान्य परिवार के बच्चों की तरह ही बीता। वर्ष में एक बार दीपावली में नया कपड़ा मिलता था। बड़े भाई दिलीप उरांव का उतारा हुआ कपड़ा पहनते थे। स्कूल साइकिल से जाते थे। बहन को साइकिल पर साथ बिठाकर स्कूल ले जाते थे। कभी अपने सहपाठी को यह नहीं बताया कि पिताजी बड़े पुलिस अधिकारी हैं। कहते हंै कि शिद्दत से कोई चाह ले तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। डॉ अरुण उरांव ने इसे कर दिखाया। बतौर पुलिस अधिकारी इनका काम आज भी झारखंड के लोग याद करते हैं। राजनीति में कदम रखा तो पहला काम पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का दिया और उसमें 15 वर्षों के बाद कांग्रेस को सत्ता में वापसी दिलायी। सोमवार को डॉ अरुण उरांव आजाद सिपाही के दफ्तर आये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरायपुर: पढ़ना नहीं जानते विधायक कवासी लखमा, बने मंत्री
    Next Article अटलजी के सपनों का झारखंड बनायेंगे: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026

      रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version