Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जंगल में सबूत खोज रही पुलिस
    रांची

    जंगल में सबूत खोज रही पुलिस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 21, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बूटी बस्ती निवासी इंजीनियरिंग की छात्रा मुनमुन की गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात रांची के एक छात्र को पकड़ा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरकाकाना में छापेमारी कर दो और युवकों को पकड़ा है। इसके लिए एसआइटी की टीम मंगलवार सुबह ही रवाना हो गयी थी। पूछताछ में युवकों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद पुलिस तीनों युवकों को लेकर रांची से बरकाकाना के जंगल के लिए रवाना हो गयी।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त तीनों युवक रांची के बूटी क्षेत्र में मौजूद थे, लेकिन घटना के बाद से ये तीनों बरकाकाना के जंगल क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों युवकों से पूछताछ के बाद कई ऐसी बातों से पर्दा उठा है, जिससे पुलिस पूरी तरह से अनजान है। पुलिस मान रही है कि जंगल से ही मुनमुन की हत्या के सबूत मिलेंगे। ऐसे में पुलिस के कुछ बड़े अफसरों ने दो-तीन दिनों में मामले का खुलासा करने का दावा भी किया है। सीआइडी एसपी भी इस कांड में पूरी तरह से जांच में जुटी हैं। अब तक के प्राप्त सबूत तीनों युवकों के खिलाफ पाये गये हैं।
    छात्रा की गर्दन के पास मिला था हत्यारे का नाखून : मृतका के शरीर पर काफी सारे नाखून और दांत काटने के निशान मिले थे। उसकी गर्दन पर हत्यारे का एक टूटा हुआ नाखून भी मिला है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों युवकों के डीएनए और मृतका मुनमुन के शरीर पर मिले नाखून की डीएनए जांच की जा रही है। यदि दोनों डीएनए मैच करते हैं, तो तीनों युवकों के विरुद्ध पुख्ता सबूत पुलिस को हासिल हो जायेगा। मंगलवार देर रात तक एसआइटी टीम की जांच इन तमाम दिशाओं में कार्य कर रही थी।

    फेसबुक फ्रेंड भी है पुलिस के रडार पर

    गिरफ्तार किये गये तीनों युवकों के अलावा भी पुलिस को छात्रा के कॉलेज के कुछ छात्रों पर शक है। पुलिस को शक है कि सब कुछ जानने के बाद भी छात्रा के कुछ दोस्त पुलिस की मदद नहीं कर रहे हैं। इसमें अभिषेक श्रीवास्तव, विकास शर्मा, विक्रम सिंह राजपूत पर पुलिस को शक है। तीनों दोस्तों से मुनमुन की काफी अच्छी दोस्ती थी। पुलिस को शक है कि तीनों दोस्त ऐसा बहुत कुछ जानते हैं, जो पुलिस जांच के लिए कारगर साबित हो सकता है। फेसबुक के एक चैटिंग और कमेंट पर भी मुनमुन के दोस्तों ने उसे जान नहीं दो जैसे कई लाइनें लिखी थीं। यह चैटिंग वर्ष 2015 से ही शुरू हुई थी।

    घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
    डीजीपी के आदेश के बाद बूटी बस्ती स्थित घटनास्थल पर पांच जवानों को तैनात किया गया है। पांच जवानों को जंगलवारफेयर से खास छात्रा के घर घटनास्थल पर कैंप करने के लिए बुलाया गया है। मंगलवार सुबह मुनमुन के चाचा और भाई बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह करीब छह बजे से नौ बजे तक परिजन घटनास्थल पर ही बैठे घर को देखते रहे। परिजनों ने आसपास के लोगों से कोई बात नहीं की। काफी देर घर को टुकुर-टुकुर देखने के बाद भाई और चाचा लौट गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफारुक की खतरनाक सोच से हैरान
    Next Article रांची स्टेशन रोड का नाम होगा गुरु गोविंद सिंह पथ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

    June 26, 2025

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित ने इडी से जब्त सामान मांगा वापस,याचिका दायर

    June 26, 2025

    झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

    June 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
    • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
    • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
    • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
    • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version