Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»दीपिका पादुकोण ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, रणवीर को भी नहीं है पता
    बॉलीवुड

    दीपिका पादुकोण ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, रणवीर को भी नहीं है पता

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को डेढ़ महीना हो गया है। शादी होते ही यह दोनों स्टार काम पर लौट आए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने हाल में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका प्रेग्नेंसी प्लान क्या है?

    दीपिका से पूछा गया कि समाज में शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर जो धारणा बनी हुई है उसे आप कैसे हैंडल करेंगी? इस पर दीपिका ने कहा – ‘मुझे नहीं लगता है कि कुछ हैंडल करने की जरूरत है। लोगों की नजरें जब आप पर रहती है तो उस वक्त आपको हर तरह की अफवाहों को झेलना पड़ता है।’

    दीपिका ने आगे कहा – ‘कभी-कभी लोग अनुमान लगा लेते हैं और वह सही साबित हो जाता है और कभी गलत। हमारी इंडस्ट्री में यह सब बातें बहुत ही आम हैं। इस वजह से हैंडल करने जैसा कुछ नहीं है। जब होना होगा तो होगा ही। शादी के बाद मां बनने का दायित्व हमारे समाज में तेजी से बढ़ता है। ऐसा कई सारी महिलाओं से सुना है।’ दीपिका पादुकोण से पहले हाल ही में रणवीर सिंह से भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया था। यह वाकया उस वक्त हुआ जब सिंबा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने रणवीर से पूछा, ‘आपने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे पता था दीपिका 6 महीने में मेरे बच्चों की मां बनेगी। यह कहने के पीछे आपका क्या मतलब था।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर ने कहा – ‘मैं उससे 2012 में मिला था और मुझे पता था कि अगले 6 महीने में वह मां बनने वाली है।’ रणवीर के इस जवाब पर रोहित शेट्टी सहित सारा भी हंस पड़ी थीं। आपको बता दें, शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इस बीच दीपिका का फिल्मफेयर को दिया इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में दीपिका ने कई खुलासे किए। दीपिका ने बताया कि 4 साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी लेकिन इस बारे में केवल उनके पैरेंट्स को ही पता था। फिल्म इंडस्ट्री से किसी को इस बारे में भनक तक नहीं थी। दीपिका और रणवीर इस सगाई को प्राइवेट रखना चाहते थे। दीपिका ने आगे बताया कि 6 साल के रिलेशनशिप के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब रणवीर सिंह से लड़ाई भी हुई लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने ब्रेकअप के बारे में सोचा हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: लालू से मिले तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा, कहा- सीटों पर चर्चा हुई
    Next Article चोरों को सही जगह ले जायेगा चौकीदार:पीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version