Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मिशन 2019 में पार्टी के प्रकोष्ठ और विभागों की भूमिका अहम : धर्मपाल
    Breaking News

    मिशन 2019 में पार्टी के प्रकोष्ठ और विभागों की भूमिका अहम : धर्मपाल

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2019Updated:January 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशन 2019 को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी के प्रकोष्ठ और विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक संरचना की मजबूती के साथ हमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर देश-प्रदेश की प्रगति को एक नयी ऊंचाई दी है। दोनों सरकारें गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में लगातार प्रयासरत है। सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ हम अंत्योदय के लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश की प्रगति को निरंतर बनाये रखने तथा भारत को विश्व पटल पर महिमामंडित करने के लिए पुन: 2019 में केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है। इस दृष्टि से कार्यों को गति दें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू सहित गणेश मिश्र, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, रविनाथ किशोर, चंद्रप्रकाश, सुरेश सिन्हा, देवेंद्र स्वामी, बीके नारायण, दीपक सिन्हा, शिवकुमार शर्मा, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, सत्येंद्र मल्लिक, ओमप्रकाश, पवन साहू, विनोद साहू, जयप्रकाश पांडेय, शकुंतला जयसवाल, सीमा पात्रा, सूरज चौरसिया, प्रमोद मिश्र उपस्थित थे।
    मंगल पांडेय आज रांची आयेंगे
    रांची। भाजपा के प्रदेश लोकसभा प्रभारी और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को रांची आयेंगे। श्री पांडेय तीन दिनों के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय सात जनवरी को शाम 4.15 बजे सेवा विमान पटना से रांची आयेंगे। 4.30 बजे वह प्रदेश कार्यालय आयेंगे तथा पांच बजे से प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। वह आठ और नौ जनवरी को भी पार्टी की विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री पांडेय का रात्रि विश्राम राजकीय अतिथिशाला में होगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री पांडेय नौ जनवरी की शाम पांच बजे सेवा विमान से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सत्ता में हैं : रघुवर दास
    Next Article मंडल डैम का शिलान्यास नहीं, सत्यानाश हुआ: हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version