तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश कर इतिहास बनाने महिला कनक दुर्गा अपने रिश्तेदारों के गुस्से का शिकार हो गयी है। मंदिर में प्रवेश के बाद सोमवार को जब कनक दुर्गा अपने घर लौटी, तो उसके इस कदम से नाराज सास ने उस पर हमला कर दिया। उन्हें मल्लपुरम जिले के पेरिन्थालमन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कनकदुर्गा ने पेरिन्थालमन्ना पुलिस से अपने सास के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इससे पहले कनक दुर्गा के पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिवार ने कनकदुर्गा को अपनाने से इंकार कर दिया था। बिंदु ने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि मुझे पुलिस प्रशासन, सरकार और लोकतांत्रिक समाज में विशवास है। बता दें कि पेशे से सरकारी कर्मचारी कनकदुर्गा (39) ने महिला साथी बिंदु (40) के साथ 2 जनवरी को भगवान अयप्पा के दर्शन कर 800 साल पुरानी प्रथा को तोड़ा था। दोनों ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। इसके बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन भड़क गये थे। साथ ही मंदिर का शुद्धिकरण भी किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने दी थी महिलाओं के प्रवेश की अनुमति : 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में हर उम्र की महिला को प्रवेश की इजाजत दी थी। इस फैसले के खिलाफ केरल के राजपरिवार और मंदिर के मुख्य पुजारियों समेत कई हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।