Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामू में भाजपा के किले को भेदने में जुटे आजसू और राजद
    Breaking News

    पलामू में भाजपा के किले को भेदने में जुटे आजसू और राजद

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 24, 2019Updated:January 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गयी हैं। जनता के बीच सभी दलों के नेताओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आजसू का अगला पड़ाव पलामू प्रमंडल है। आजसू ने स्वाभिमान यात्रा के पांचवें चरण के तहत पलामू की जनता को साधने का निर्णय लिया है। आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि अब तक चार प्रमंडल में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंच चुके हैं। फरवरी के प्रथम सप्ताह में पलामू प्रमंडल में स्वाभिमान यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति किस करवट बैठेगी, यह कहना अभी उचित नहीं होगा, लेकिन आजसू राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों को ध्यान में रख कर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में आजसू का जनाधार है। आजसू की नीतियों का समर्थन करनेवालों की संख्या पलामू में कम नहीं है। हम सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को धारदार कर रहे हैं।
    राजद की बात करें तो एकीकृत बिहार के समय से ही पलामू प्रमंडल में इसका व्यापक जनाधार था। अलग राज्य बनने के समय भी राजद पलामू में अन्य सभी दलों से ज्यादा मजबूत था। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में भी राजद के पांच विधायक पलामू प्रमंडल से थे। पिछले चुनाव में राजद को एक भी सीट झारखंड में नहीं मिली थी, लेकिन इस प्रमंडल में उसका वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ था। मिशन 2019 के तहत राजद एक फरवरी से पलामू प्रमंडल से लालू संदेश यात्रा की शुरुआत कर रहा है। प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में भले ही हमारे विधायक और सांसद नहीं हैं, लेकिन पार्टी का जनाधार कम नहीं है।

    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीतियों के साथ आज भी एक बड़ी आबादी खड़ी है। खासकर डाल्टेनगंज, चतरा, कोडरमा, लातेहार, गढ़वा, देवघर, गोड्डा जिले में राजद अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से गढ़वा से लालू संदेश यात्रा की शुरुआत की जायेगी, जो 20 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेता हर प्रखंड में कार्यक्रम करेंगे और लालू यादव के संदेश को जनता के बीच ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच रखा जायेगा।
    इसमें कोई दो राय नहीं है कि पलामू प्रमंडल राजद का गढ़ हुआ करता था। देखा जाये तो झारखंड में राजद की पहचान ही पलामू प्रमंडल से थी। भले ही राजद प्रमुख लालू यादव रांची में सजा काट रहे हैं, लेकिन उनके यहां रहने से पार्टी पहले की तुलना में ज्यादा रेस है। गाहे-बगाहे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी रांची आगमन हो जा रहा है। इसका भी प्रभाव पार्टी की कार्यशैली पर देखने को मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि लालू संदेश यात्रा का प्रभाव आम चुनाव और विधानसभा चुनाव पर कितना पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची : बंधु तिर्की को हाइकोर्ट से मिली जमानत
    Next Article अखिलेश की मुश्किल बढ़ी चार राज्यों में इडी की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026

      आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई

      June 22, 2026

      अंधविश्वास पर भारी पड़ी इंसानियत: दो दिनों तक घर में पड़ा रहा शव, पुलिस की सूझबूझ से थमा दो गांवों का विवाद

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version