Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सभी रिटायर कर्मियों को सेवांत लाभ तुरंत दें : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    सभी रिटायर कर्मियों को सेवांत लाभ तुरंत दें : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी प्रकार के लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री जन संवाद में सीएम ने मंगलवार को सेवानिवृत्ति लाभ के लिए एक कर्मचारी के लगातार दौड़ने की शिकायत पर यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और कार्यालय किसी कर्मचारी के रिटायर होने के दो साल पहले से कार्रवाई शुरू कर दें, ताकि रिटायरमेंट के दिन ही सभी प्रकार का लाभ दिया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में 16 शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया। ज्यादातर मामले लंबित मानदेय एवं अन्य भुगतान से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी समस्याएं डीसी अपने स्तर से निपटायें। सीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर पेंशन का निर्धारण कर शिकायतकर्ता को भुगतान शुरू कराने का आदेश दिया।

    भर्ती मरीज के लिए अस्पताल को राशि देने का निर्देश
    जामताड़ा के लखन लाल मंडल हृदय रोग से ग्रसित हैं तथा वर्तमान में द मिशन हॉस्पिटल, दुगार्पुर में इलाजके लिए भर्ती हैं। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इन्होंने अक्टूबर 2018 में सहायता राशि के लिए सिविल सर्जन कार्यालय, जामताड़ा में आवेदन दिया गया है। लेकिन, अबतक सहायता राशि नहीं मिली है। विभागीय सचिव ने जानकारी दी कि इलाज के लिए राशि उपलब्ध करा दी गयी है। इसपर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त, जामताड़ा को यथाशीघ्र अस्पताल को राशि उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

    सरकार की इमेज खराब नहीं करें
    सीधी बात में एक शिकायत रांची जिले से आयी थी। शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह को वित्तीय वर्ष 2013-14 व 2014-15 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कराये गये कार्य की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारी ने आवंटन नहीं होने की बात कही। कहा कि नगर निगम से राशि की मांगी गयी है। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की इमेज खराब नहीं करें। बकाये का तुरंत भुगतान करें। इसके लिए नगर निगम से पत्रचार कर राशि प्राप्त करें।

    अब तक 3.18 लाख शिकायतों का निष्पादन: वर्णवाल
    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा है कि अब तक मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से तीन लाख 18 हजार शिकायतों का निष्पादन किया गया है। अब वृद्धावस्था पेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे मामलों की शिकायत नहीं आ रही हैं। कुछ पुराने मामले, जिनमें अनुकंपा के आधार पर नौकरी, जमीन से संबंधित विवाद के मामले आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीसीएल के अभियंता गौरव को घूस लेते सीबीआइ ने पकड़ा
    Next Article शौचालयों की त्रुटियों को दूर करने का हो रहा प्रयास: सीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version