Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के नक्सल प्रभावित 13 जिलों को मिलेंगे 33-33 करोड़
    Top Story

    झारखंड के नक्सल प्रभावित 13 जिलों को मिलेंगे 33-33 करोड़

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 20, 2019Updated:February 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के अत्यंत नक्सल प्रभावित 13 जिलों को विकास के लिए केंद्र सरकार 33-33 करोड़ रुपये की राशि देगी। हर नक्सल प्रभावित जिले को इस राशि से आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना है। इसके लिए नक्सल प्रभावित जिलों के डीसी और एसपी की अध्यक्षता में टीम बनायी जायेगी, जो फैसला लेगी कि किस नक्सल प्रभावित इलाके में कौन सा काम करना है।
    झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं से अलग इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आधारभूत संरचना हो, जैसे पुल- पुलिया, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य पेयजल और सड़क का निर्माण कराया जायेगा। यह राशि केंद्र सरकार की तरफ से दी जाती है।
    साल 2018 में विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत नक्सल प्रभावित जिलों को 20-20 करोड़ रुपये की राशि दी गयी थी। इस योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं के विकास की योजना बनाने में जिलों में काम करना था, लेकिन कई जिलों में इस राशि के तहत काम ही नहीं किया गया। गिरिडीह में इस योजना की शून्य राशि खर्च हुई है।
    विशेष केंद्रीय सहायता योजना की समीक्षा बैठक नयी दिल्ली में गृह मंत्रालय में हुई।
    समीक्षा में झारखंड के एडीजी अभियान मुरारीलाल मीणा शामिल हुए। इस दौरान यह बात सामने आयी कि गिरिडीह में तत्कालीन डीसी के मातृत्व अवकाश में होने के कारण योजनाएं नहीं बन पायी हैं।
    हजारीबाग में भी करीब 24 फीसदी ही राशि खर्च हुई है, जबकि अन्य जिलों में भी 50 फीसदी से कम राशि खर्च हुई है। इस बात को लेकर विशेष केंद्रीय सहायता टीम द्वारा नाराजगी भी जतायी गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड से उग्रवादियों का संपूर्ण सफाया होगा: डीजीपी
    Next Article टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित हो रहा झारखंड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version