Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सभी के सुर मिले-हम देश के साथ :विदेश मंत्री
    Breaking News

    सभी के सुर मिले-हम देश के साथ :विदेश मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 26, 2019Updated:February 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर जवाबी कार्रवाई को लेकर मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगुआई में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सभी पार्टियों ने सुरक्षाबलों की तारीफ की और सरकार के एंटी टेरर आपरेशन का समर्थन किया। सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई की जानकारी सभी नेताओं को दी गयी। बताया गया कि यह एंटी-टेरर आपरेशन था, मिलिट्री आपरेशन नहीं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि सभी पार्टियों ने सुरक्षा बलों की तारीफ की और सरकार के एंटी टेरर आपरेशन का समर्थन किया है।

    सुषमा स्वराज ने नेताओं को बताया कि इंडियन फोर्स के एयर स्ट्राइक को लेकर यूएस सेक्रेटरी आॅफ स्टेट माइकल पोंपियो से बातचीत हुई थी। बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हम सुरक्षाबलों के प्रयास की सराहना करते हैं। आतंकवाद को खत्म करने के लिए हम उन्हें हमेशा समर्थन देंगे। एक और अच्छी बात यह है कि क्लीन आपरेशन था, जिसमें विशेष रूप से आतंकवादियों और उनके कैंप को निशाना बनाया गया। जवाहरलाल नेहरू भवन में बुलायी गयी इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

    इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को तीव्र और सटीक हवाई हमला करके नष्ट कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक और बड़े कमांडर मारे गये। उन्होंने कहा, विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जैश-ए-मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में दूसरा आत्मघाती हमला करने के प्रयास में है और इसके लिए फिदायीन जेहादियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आसन्न खतरे के मद्देनजर, यह हमला जरूरी हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस समय पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री और सेना के साथ एकजुट है: शत्रुघ्न सिन्हा
    Next Article हमारी अच्छाई को कमजोरी नहीं समझना चाहिए: सचिन
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version