Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आइसीसी ने नहीं मानी बीसीसीआइ की बात, कहा किसी देश से नाता तोड़ना हमारे दायरे में नहीं
    क्रिकेट

    आइसीसी ने नहीं मानी बीसीसीआइ की बात, कहा किसी देश से नाता तोड़ना हमारे दायरे में नहीं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) को झटका लगा है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने बोर्ड की आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के साथ पूरी तरह से संबंध खत्म करने की मांग ठुकरा दी है। आइसीसी का कहना है कि इस तरह के मामलों में उसकी कोई भूमिका नहीं है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद बीसीसीआइ ने आइसीसी को एक पत्र लिखा था। इसमें आइसीसी और उसके सदस्य राष्ट्रों से आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों से संबंध खत्म करने की मांग की थी। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। बीसीसीआइ को ऐसा होने की पहले से ही आशंका थी: बीसीसीआइ के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ऐसा कुछ भी नहीं होने की संभावना है।

      आइसीसी के अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है किसी भी देश को निष्कासित करने का फैसला सरकारी स्तर पर लिया जाता है और आइसीसी में ऐसा कोई नियम नहीं है। ऐसा होगा यह बीसीसीआइ को पहले ही पता था, लेकिन फिर हमने एक चांस लिया। शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली बैठक में बीसीसीआइ की मांग ठुकरायी गयी: यह मामला आइसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान उठा। बैठक की अध्यक्षता आइसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर की थी। हालांकि, इस पर ज्यादा विचार-विमर्श नहीं हुआ। बैठक में बीसीसीआइ का प्रतिनिधित्व बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने किया। हालांकि, बीसीसीआइ ने अपने पत्र में पाकिस्तान को कोई हवाला न

    हीं दिया था। भारत सरकार ने पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को ही जिम्मेदार ठहराया है। पीएसएल में खेलनेवालों ने अब तक नहीं विरोध नहीं किया : बोर्ड के पदाधिकारी ने बताया, सदस्य देशों के बहुत से खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते हैं। उन्होंने कभी इस तरह की मांग नहीं की। हां, सुरक्षा एक मुद्दा है और इस पर पर्याप्त चर्चा हुई। इस साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं। इसमें 16 जून को भारत का पाकिस्तान के बीच मैच होना प्रस्तावित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत आर्थिक सुपर पावर बने, इसलिए मोदी को फिर पीएम चुनें: रघुवर
    Next Article सरकार सड़कों के लिए कटिबद्ध : सुदर्शन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version