Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी के घर पर शीला और माकन में नोंकझोंक
    Top Story

    राहुल गांधी के घर पर शीला और माकन में नोंकझोंक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 6, 2019Updated:March 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मसले पर राहुल गांधी ने जब दिल्ली के कांग्रेस नेताओं से बात की तो उसमें पार्टी के अंदर मतभेद भी उभर कर आए। जहां एक तरफ दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित का कहना था कि राज्य मे पार्टी की हालत बेहतर हुई है, वहीं वरिष्ठ नेता अजय माकन ने खुलकर कहा कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि माकन पहले आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के कड़े विरोधी रहे हैं और इसके खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोला था लेकिन इस बैठक में उन्होंने अलग राय रखी।

    माकन का कहना था कि आज के हालात में अलग-अलग चुनाव लड़ने का मतलब होगा कि दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी को तोहफे में दे देना। पार्टी में मौजूद सूत्रों ने बताया कि माकन ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी के खिलाफ मैंने अकेले जितने विरोध प्रदर्शन किए हैं और मोर्चे निकाले हैं, उतने इस मीटिंग में किसी ने नहीं किए होंगे।’

    माकन गठबंधन के पक्ष में, चाको भी सहमत
    बताया जाता है कि राहुल गांधी के साथ मीटिंग में शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में पहले से बेहतर कर रही है, इस पर अजय माकन ने शीला से पूछा कि अगर ऐसा है तो क्या पूर्वी दिल्ली से सांसद रहे उनके बेटे संदीप दीक्षित इस बार भी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे? तो इस पर शीला दीक्षित का कहना था कि यह मैं कैसे कह सकती हूं। सूत्रों के मुताबिक इस पर अजय माकन का कहना था, आप कह रही हैं अलायंस न हो, संदीप भी दिल्ली से नहीं लड़ रहे, तो हमें क्यों तिकोनी लड़ाई में फंसाया जाए। उनका तर्क था कि हम दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं तो जीतने के इरादे के साथ लड़ें, दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ने का कोई फायदा नहीं है। दोनों पार्टियों के अलग लड़ने से बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा होगा और सातों जीत बीजेपी को मिलेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस के दिल्ली पर्यवेक्षक पीसी चाको ने भी अजय माकन के इस रुख से सहमति रखी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे: अमित शाह
    Next Article जम्मू कश्मीर: सुंदरबनी में रात भर चली पाकिस्तानी फायरिंग, फिलहाल बंद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version