Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फर्जी खबर के बाद पाक के मंत्री ने इस्राइल को दी परमाणु हमले की धमकी
    Top Story

    फर्जी खबर के बाद पाक के मंत्री ने इस्राइल को दी परमाणु हमले की धमकी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 25, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क:  यह फर्जी खबर आई कि इस्राइली रक्षामंत्री ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ इस्लामाबाद की भूमिका को लेकर परमाणु हमले धमकी दी है जिसके बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इस्राइल को परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दे डाली।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी खबर के फैलने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दी। ट्वीटर के एक पोस्ट के मुताबिक, इस्राइल की ओर से पाकिस्तान को परमाणु हमले की धमकी दिये जाने की फर्जी खबर के बाद आसिफ ने इस्राइल को आड़े हाथों लिया। मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, इस्राइली रक्षा मंत्री ने सीरिया में दाएश के खिलाफ पाकिस्तान की भूमिका की कल्पना करते हुए परमाणु हिंसा की धमकी दी।

    उन्होंने कहा, इस्राइल यह भूल रहा है कि पाकिस्तान भी परमाणु संपन्न है। अखबार की खबर के मुताबिक, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आसिफ एडब्ल्यूडीन्यूजक़ॉम पर प्रकाशित एक फर्जी आलेख का जवाब दे रहे थे। फर्जी खबर का शीर्षक था, इस्राइली रक्षा मंत्री: किसी भी लालच में अगर पाकिस्तान सीरिया में थल सेना भेजता है, तो हम परमाणु हमले से इस देश को खत्म कर देंगे।
    इस महीने की 20 तारीख को प्रकाशित खबर में देश के रक्षा मंत्री का नाम भी गलत बताया गया था।

    देश के पूर्व रक्षा मंत्री मोशे यालॉन को इस खबर में उद्धत किया गया था लेकिन वर्तमान में इस्राइल के रक्षा मंत्री एविगदोर लिबरमैन हैं। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने टिवटर के जरिये खबर को फर्जी बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक से ज्यादा सोशल साइट का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान
    Next Article श्रीलंका ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिसमस ट्री बनाने का दावा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

    June 17, 2025

    फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

    June 17, 2025

    भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    June 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
    • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version