जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास रायपुर से बारात की विदाई के बाद शनिवार को बेटे ललित दास और बहू पूर्णिमा के साथ जमशेदपुर लौटे। टाटानगर स्टेशन पर वर-वधू का जोरदार स्वागत हुआ। शहर के एग्रिको मैदान में रविवार को ललित दास की शादी का रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन में कोल्हान प्रमंडल से भाजपा समेत विभिन्न दलों के सांसद-विधायक, मंत्री, कॉरपोरेट हस्तियों समेत जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र के भाजपाई जुटेंगे। प्रशासन का मानना है कि रिसेप्शन में 15 से 20 हजार लोग जुटेंगे।