Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»30 वर्ष बाद आडवाणी बिन चुनाव मैदान में भाजपा
    Breaking News

    30 वर्ष बाद आडवाणी बिन चुनाव मैदान में भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भाजपा करीब तीन दशक के बाद अपने संस्थापक और भारतीय राजनीति के सबसे पुराने चेहरे लालकृष्ण आडवाणी के बिना ही चुनाव मैदान में उतरेगी। लगातार दूसरी बार सत्ता पाने के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस बार पार्टी के मजबूत स्तंभ कहे जानेवाले आडवाणी का साथ नहीं मिलेगा।

    आडवाणी के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के पीछे भी बेहद रोचक कहानी है। जानकारी के अनुसार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व काफी समय से गांधीनगर सीट पर उम्मीदवार बदलना चाहता था, लेकिन भाजपा के संस्थापक, भारतीय राजनीति के सबसे उम्रदराज लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटना इतना आसान नहीं था। दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन तक शीर्ष नेतृत्व यह साहस नहीं जुटा पा रहा था।

    बताते हैं 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को टिकट देने या न देने के निर्णय में भी सबसे बड़ी बाधा आडवाणी ही थे। इसके बाद आडवाणी के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि वह गांधीनगर सीट से अपनी बेटी को प्रत्याशी बनाने की सहमति दे दें। लेकिन आडवाणी ने कहा कि, उन्होंने जीवन भर राजनीति में परिवारवाद का विरोध किया है। इसके बाद आडवाणी ने मंतव्य समझ कर गांधीनगर से चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री से मशविरा करके उम्मीदवार बदल लिया। अब अमित शाह गांधीागर से भाजपा का चेहरा होंगे।

    आडवाणी की सफलता के पीछे अमित शाह थे: जावड़ेकर
    इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सभी चुनावों में आडवाणी की सफलता के पीछे अमित शाह थे। वह इस सीट के प्रभारी थे। शाह को रणनीतिकार बताते हुए जावड़ेकर ने कहा, ‘आडवाणी पूरे चुनावी अभियान में यात्रा करते थे, लेकिन वह शाह थे, जो हर बार उनकी जबरदस्त जीत सुनिश्चित करते थे।’ आडवाणी 1998 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। गौरतलब है कि भाजपा के पितामह कहे जाने वाले आडवाणी की छत्रछाया से मुक्त होकर चुनाव लड़ना एक तरह से भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव पर आखिरी मुहर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरक्षा बलों को नीचा दिखाना विपक्ष की आदत: पीएम
    Next Article पिछड़ी जाति से हूं, इसलिए कुछ लोग नहीं पचा पा रहे : नीलम
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version