Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस ने बनायी देशद्रोहियों को बचाने की योजना: मोदी
    Top Story

    कांग्रेस ने बनायी देशद्रोहियों को बचाने की योजना: मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कांग्रेस के घोषणापत्र में राजद्रोह की धारा को हटाने के वादे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीखा हमला बोला। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट और पश्चिम बंगाल की सिलिगुड़ी और फिर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ है या फिर देशद्रोहियों के साथ है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने देश को गाली देने वालों के लिए भी एक योजना बनायी है। भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले, तिरंगा जलाने वाले और आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने वालों से भी कांग्रेस को सहानुभूति है। भारत के संविधान को न मानने वालों को भी बचाने का वादा कांग्रेस ने किया है।
    ढकोसला पत्र है
    यह दस्तावेज
    पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर गहरा तंज कसते हुए उसे ढकोसला पत्र करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ इरादों वाली सरकार तो दूसरी तरफ झूठे वादों वाले नामदार हैं। उनका घोषणापत्र भी झूठ से भरा होता है, इसे घोषणापत्र नहीं, ढकोसला पत्र कहना चाहिए। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आप इस चौकीदार से खुश हैं? उन्होंने कहा कि यह चुनाव संकल्प और साजिश, भ्रष्टाचार और भरोसे के बीच का चुनाव है। आपकी परंपरा, परिधान का सम्मान करने वालों और अपमान करने वालों के बीच यह चुनाव होना है।
    पीएम मोदी ने कांग्रेस के वादों को छलावा बताते हुए अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए हमने 18 हजार गांवों और तीन करोड़ परिवारों को रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह वादा 2004 में किया था, लेकिन 2014 तक उसने यह वादा पूरा नहीं किया।

    पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 2004 में कहा था कि 2009 तक हर घर में बिजली पहुंचायेंगे। इसके लिए प्रोग्राम भी घोषित किया, लेकिन 2014 में जब मैं आया तो देश के 18 हजार गांव और तीन करोड़ लोग अंधेरे में थे। 2014 का चुनाव आया तो फिर एक वादा दोबारा दोहराया तो कहा कि शहरों में 100 पर्सेंट और गांवों में 90 पर्सेंट बिजली पहुंचायेंगे। पीएम ने कहा कि 2004 में कह रहे थे, सबको पहुंचायेंगे। 2009 में कहा कि कुछ छूट जायेंगे और 2014 में भी यही हाल रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची बनी हॉट सीट, कांग्रेस ने खेला हॉट दांव
    Next Article कांग्रेस के लिए गरीबी हटाओ सिर्फ नारा: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025

      सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version