Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुंबई इंडियंस ने जीत से रोका चेन्नै का विजय रथ
    Top Story

    मुंबई इंडियंस ने जीत से रोका चेन्नै का विजय रथ

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 4, 2019Updated:April 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई : सूर्यकुमार यादव (59) के अर्धशतक और हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां चेन्नै सुपर किंग्स को 37 रन से हराकर मौजूदा चैंपियन के आईपीएल में पिछले साल से चले आ रहे 6 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगा दी। चेन्नै टीम के सामने 171 रन का लक्ष्य था लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से वह आखिर तक नहीं उबर पाई और केदार जाधव (54 गेंदों पर 58 रन) के प्रयासों के बावजूद 8 विकेट पर 133 रन तक ही पहुंच सकी। हार्दिक पंड्या ने 20 रन देकर 3, लसिथ मलिंगा ने 34 रन देकर 3 और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

    इससे पहले मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन अंतिम पांच ओवर में 77 रन जुटाने से वह 5 विकेट पर 170 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंच गया। सूर्यकुमार (43 गेंदों पर 59 रन) और क्रुणाल पंड्या (32 गेंदों पर 42 रन) ने चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर स्थिति संभाली।

    ऑलराउंडर हार्दिक (8 गेंदों पर नाबाद 25) और कायरन पोलार्ड (7 गेंदों पर नाबाद 17) ने आखिरी 12 गेंदों पर 42 रन की अटूट भागीदारी की। चेन्नै ने इस सत्र में अपने पहले तीनों मैच जीते थे और उसकी यह पहली हार है। मुंबई की 4 मैचों में यह दूसरी जीत है। चेन्नै के दोनों सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडु (0) और शेन वॉटसन (5) पहले दो ओवर के अंदर पविलियन लौट गए।

    सुरेश रैना (15 गेंद पर 16) ने अभी अपना पुराना रंग दिखाना शुरू ही किया था कि पोलार्ड ने सीमा रेखा पर एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर स्कोर 3 विकेट पर 33 रन कर दिया। बेहरेनडॉर्फ का यह दूसरा विकेट था। रोहित ने अपने मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में गेंद नहीं सौंपी। इसके तुरंत बाद जब वह गेंदबाजी के लिए आए तो जाधव ने 3 चौकों से उनका स्वागत किया लेकिन तब भी चेन्नै टीम 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 66 रन तक ही पहुंच पाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्नी की कमाई से चल रहा है विजय माल्या का खर्च  
    Next Article रांची बनी हॉट सीट, कांग्रेस ने खेला हॉट दांव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      जनजातीय समाज ने हूल के जरिए उठाई थी आवाज : सुशील

      June 30, 2025

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version