Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»श्रीराम का त्याग अनुकरणीय: बिंदेश्वर
    झारखंड

    श्रीराम का त्याग अनुकरणीय: बिंदेश्वर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    कैरो (लोहरदगा) । प्रखंड मुख्यालय में दशमी की भरत मिलाप शोभायात्रा सह मेला शांतिपूर्वक, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गयी। भरत मिलाप कार्यक्रम के अवसर पर रामनवमी मेला स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कैरो महावीर मंदिर के सामने से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गयी एवं उतका ग्राम से भरत मिलाप करते हुए शोभायात्रा का मुख्य पथ पर विभिन्न अखाड़ों ने स्वागत किया। महावीर मंडल के लोग बाजे-गाजे के साथ जय श्रीराम का नारा लगाते हुए विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया फिर मेला टांड़ में पहुंच कर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया। विभिन्न मेहमान अखाड़ों द्वारा रंग विरंगी रूप सज्जा के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के झांकी आकर्षण के केंद्र बिंदू रहे। सभी गणमान्य लोगों का स्वागत महावीर मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया। शौर्य, वीरता एवं कई रचनात्मक खेल दिखा कर आये हुए बजरंगी साथियों ने सबको मोहित किया। मेले में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जम कर इसका लुत्फ उठाया।
    कैरो, उतका, सढ़ाबे, चाल्हो, सुकुरहुट्टू, नरौली, हनहट, खंडा, खरता, कुम्हरिया, सेरेंगहातू, बरही, मसमानो, बसरी, कुडू, हेंजला, सोस, सठयो, समेत रांची, लोहरदगा और लातेहार जिलों के अनेक अखाड़ों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रमुख अखाड़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा आमजनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी। साथ ही मेला टांड़ में कई सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शीतल जल, चना और गुड़ की व्यवस्था की गयी थी। पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी द्वारा पानी के टैंकर आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराया गया था, जो लोगों के लिए राहत की बात रही।
    मुख्य अतिथि सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बिंदेश्वर उरांव ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम का त्याग और भातृत्व प्रेम अनुकरणीय है। अपने पिता के आदेश से राज्य की गद्दी को छोड़ कर 14 वर्षों तक वनवास व्यतीत करना अपने आप में पूरी मानव सभ्यता के लिए एक बड़ी सीख है। सुख को छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम ने यह कर दिखाया। भातृत्व प्रेम का अनूठा उदाहरण हमें श्रीराम के जीवन से मिलता है। आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, कैरो थाना प्रभारी रतीया उरांव, कैरो महावीर मंडल के अध्यक्ष धनन्जय राम वर्मा, सचिव शंभू सोनी, शरत कुमार विद्यार्थी, अनिल पांडेय, विश्वेश्वर प्रसाद दीन, राम पवित्र सोनी, सूरजमोहन साहू, विवेक प्रजापति, शंकर राम, आनंद साहू, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, दिलीप सिंह, बजरंग उरांव आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में विपक्ष को बड़ा झटका
    Next Article नामांकन के पहले ही समर में कूदे प्रत्याशी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version