Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»सिसई में इंडियन आर्मी टाइगर संगठन का हार्डकोर गिरफ्तार
    गुमला

    सिसई में इंडियन आर्मी टाइगर संगठन का हार्डकोर गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    सिसई। सिसई थाना क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बन रहे आपराधिक संगठन इंडियन आर्मी टाइगर के हार्डकोर सदस्य महादेव उरांव को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 11 अप्रैल को इस संगठन के सात- आठ अपराधकर्मियों ने छारदा-पुसो सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के सुपरवाइजर प्रिंस नामक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित अगवा कर लिया था। भुरसो बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसपी गुमला द्वारा एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार को मामले में शामिल अपराधी लठदाग गांव के महादेव उरांव, पिता लेंदरे उरांव को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पास से एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। गिरफ्तार महादेव उरांव ने घटना में शामिल अन्य साथियों का नाम बताया है। इसकी जानकारी बसिया एस डीपीओ दीपक कुमार ने सिसई थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। छापामारी टीम में बसिया पुलिस निरीक्षक बैजू उरांव, प्रभारी थाना प्रभारी उपेंद्र राय सहित पुलिस जवान शामिल थे। इन अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा एसडीपीओ ने की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभयमुक्त होकर मतदान कार्य संपन्न करायें: डीसी
    Next Article चेन्नई में नहीं हैदराबाद में होगा आइपीएल का फाइनल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version