Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
    झारखंड

    झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में 22 अप्रैल को पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू एवं संचालन सचिव विनोद महतो ने किया। गोपाल साहू ने कहा कि मुझे कुछ लोग बाहरी बता रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मेरा परिवार 100 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहा है। मैं झारखंड का पुत्र हूं। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा यहां के नहीं हैं। उन्हें इस मिट्टी की खुशबू की जानकारी नहीं है। इसलिए वे स्थानीय लोगों या कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देते हैं। हम हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव जीतने आये हैं। हमारे साथ कांग्रेस ही नहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड विकास मोर्चा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ सभी समाज और वर्ग के लोग हैं। कांग्रेस पार्टी सभी धर्म, जाति एवं समाज के लोगों को लेकर चलने में विश्वास रखती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा देश को टुकड़े टुकड़े में बांटने का षड्यंत्र रच रही है। साहू ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार और व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दिया। पिछले 5 साल में महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। आम लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग केवल विदेशी कंपनियों को ही ला रहे हैं। सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से विफल हो गयी है। 50 लाख से अधिक युवक बेरोजगार हो गये हैं। सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो गयी हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए गांव-गांव बूथ बूथ पहुंचकर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी को हर हाल में जीत दिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय नहीं है। गांव और गलियों में जा जाकर प्रत्याशी की जीत के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं। हमें रणनीति बनाकर गोपाल साहू को जीत दिलानी है। बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता भुनेश्वर महतो, पिंकी बेसरा, महेश ठाकुर, सिद्धार्थ साहू, छेदी महतो, बालेश्वर महतो,रामचंद्र वर्मा,पप्पू महतो, रामदेव प्रसाद, मधु साव, हाजी ताहिर हुसैन, खुर्शीद आलम, फुलचंद हेंब्रम, राजू साहू, संतोष कुमार,मो आलम, जगरनाथ महतो, शिवकुमार करमाली, अरुण बनर्जी, मुखेदर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका में चर्च के पास एक और धमाका
    Next Article गरीबों और देश की रक्षा करनेवाले को ही जनता चुनेगी : रघुवर दास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version