Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दरभंगा की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कसा तंज
    Top Story

    दरभंगा की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। दरभंगा में उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते। यह नया हिंदुस्तान आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। दरभंगा में भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
    मोदी ने कहा, यह नये भारत की ललकार है। युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते, वे सशक्त भारत चाहते हैं। युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। मां भारती की सुरक्षा और शांति का दायित्व सभी भारतीय मिलकर निभा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को भारत माता की जय और वंदे मातरम से दिक्कत है। उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए। वे कहते हैं कि मोदी भारत और आतंकवाद की बात क्यों करता है। आतंकवाद और राष्ट्र रक्षा भी मुद्दा है। इन महामिलावटियों को इसकी परवाह नहीं है।
    प्रधानमंत्री ने कहा, 40 साल पहले नेताओं के लिए इतनी पुलिस नहीं लगानी पड़ती थी। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों पर भी पुलिस नहीं लगती थी। विकास का फंड 40 साल से बम-बंदूकों पर खर्च हो रहा था। आतंकवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे गरीबों का किया है। जो उनको मिलना चाहिए था, वह हथियार खरीदने में खर्च हो रहा था।
    मोदी ने कहा, इन (विपक्षी) लोगों की वजह से ऐसा माहौल मिला, जिसने दरभंगा को नुकसान पहुंचाया। अब न कोई मॉड्यूल रहेगा, न कोई मिलिटेंट बचेगा। आपने देखा होगा कि तीन चरण के मतदान के बाद भी गला फाड़कर एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले आज मोदी और अब इवीएम को गाली देने में जुट गये हैं। जमीन से कटे हुए लोग जनता को समझ नहीं पाये, इसलिए जनता ने तीन चरणों में इन्हें ठीक से समझा दिया है। 20 और आठ सीट पर लड़ने वाले भी प्रधानमंत्री पद की लाइन में लगे हैं। मोदी ने कहा, देश की रक्षा मजबूत इरादों की सरकार ही कर सकती है। ये महामिलावट वाले अपने वादों में भी घोटाला करते हैं। 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि 2009 तक देश के हर घर में बिजली पहुंचा देंगे, लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने जनता को धोखा दिया। आपने 2014 में इस चौकीदार को जिम्मेदारी दी। नीतीश जी ने बिहार के हर घर में बिजली पहुंचायी। ऐसे ही राज्यपाल शासन लगने के बाद कश्मीर के घर-घर में बिजली पहुंच गयी। लालटेन वालों ने बिजली समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सब अपने घर रोशन करने में व्यस्त थे।
    प्रधानमंत्री ने बांदा में कहा, सपा, बसपा मेरी जाति का सर्टिफिकेट बांटने में जुटी है और कांग्रेस के नामदार मेरे बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली दे रहे हैं। ये जात-पात, पंथ-संप्रदाय तक ही सोच सकते हैं। बुंदेलखंड की इस धरती पर रानी झांसी को याद किया जाता है। यहां दल से ऊपर देश की बात होनी चाहिए। क्या किसी को पता है कि भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस किस जाति के थे। ये महापुरुष जाति से नहीं जाने जाते हैं। क्या किसी ने हिसाब लगाया कि गांधी की के साथ चलने वाले लोग किस जाति के थे? हर कोई भारतवासी था। आज जो गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं, वहां हर जाति, हर पंथ के लोग चलते हैं। हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंच रही है, वो हर जाति, हर पंथ को मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पहले चरण के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article 150 लीटर अवैध शराब जब्त, दो क्विंटल महुआ किया नष्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version