Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाक की गोली का जवाब गोले से दिया जायेगा : अमित शाह
    Top Story

    पाक की गोली का जवाब गोले से दिया जायेगा : अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    सीतामढ़ी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गोली का जवाब गोले से दिया जायेगा। वोटबैंक के लिए भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा से कभी खिलवाड़ नहीं करेगी। देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। शाह ने आगे यह भी कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम था। पहला पाकिस्तान में और दूसरा कांग्रेस-राजद के दफ्तर में। राहुल गांधी और लालू-राबड़ी के चेहरे पर मायूसी छा गयी थी। शाह रविवार को जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू के पक्ष में सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस की सरकार में पाक से आतंकी घुसते थे और जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती थी। हमारी सरकार में पाकिस्तान से पठानकोट और पुलवामा हमला हुआ, तो हमने दुश्मनों के घर में घुस कर सबक सिखाया। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से जवानों की शहादत का बदला लिया। पहले दो ही देश अमेरिका और इजराइल अपने जवानों की शहादत का बदला लेते थे। अब इस लिस्ट में भारत का भी नाम जुड़ गया है।
    शाह ने कहा कि चुनाव में पूरा देश घूम रहा हूं। चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, हर तरफ मोदी-मोदी का नारा सुनाई दे रहा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। लोग बेवजह नारे नहीं लगा रहे हैं। मोदी ने पांच साल में इतना विकास किया, जिसकी राह देश 70 सालों से देख रहा था। देश एक ऐसे नेता का इंतजार कर रहा था, जो अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए जिये।
    शाह ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को पिछले 20 साल से देख रहा हूं और इस दौरान उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं, जो हर दो-तीन महीने में छुट्टी लेकर घूमने चले जाते हैं और कहां चले जाते हैं कि मां भी ढूंढ़ती रहती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण गरीबी उन्मूलन की दिशा में पहले कभी काम नहीं हुआ। यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि इन दोनों की जोड़ी ने बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलायी। लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद कर बिहार के लोग आज भी कांप उठते हैं। खुलेआम गुंडई, दुष्कर्म, अपहरण और जातिवाद से नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को मुक्त कराया। नीतीश कुमार पहले ही बिहार को विकास के रास्ते पर लेकर चल रहे थे, नरेंद्र मोदी के आने के बाद सोने पर सुहागा हो गया। मोदी सरकार ने पांच साल में बिहार के विकास के लिए छह लाख छह हजार 786 करोड़ रुपये का पैकेज दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में आज सुबह 7 से शाम 4 बजे तक डाले जायेंगे वोट
    Next Article मोदी सरकार पर बरसे हार्दिक पटेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version