Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नामपंथी, वामपंथी, दाम और दमनपंथी के बाद हम लाये विकासपंथी कल्चर : मोदी
    Top Story

    नामपंथी, वामपंथी, दाम और दमनपंथी के बाद हम लाये विकासपंथी कल्चर : मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के भदोही में महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमले किये। पीएम ने कहा कि देश ने नामपंथी, वामपंथी, दाम और दमनपंथी संस्कृति को देखा था, लेकिन उन्होंने विकासपंथी कल्चर लाया। भदोही में अपनी सभा के दौरान पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की, तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपने करीबियों और बिजनेस पार्टनरों को रक्षा सौदे दिलाने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा पीएम ने एसपी-बीएसपी की पूर्ववर्ती सरकारों पर समाज को जाति और पंथ के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की। खासकर अखिलेश और मायावती के शासनकाल में हुए घोटालों का जिक्र कर कहा कि उनकी सरकार पर पांच साल में भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे।
    विपक्ष की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब सिर्फ देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकार चलायी जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। हमारे देश में आजादी के बाद चार अलग तरह की सरकार, राजनीति और कल्चर देखने को मिले। पहला है नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम और दमनपंथी और चौथा हम लेकर आये हैं विकासपंथी। नामपंथी, यानी जो अपने वंश के नेता का नाम जपते रहते हैं। वामपंथी, जो विदेश की विचारधारा को भारत पर थोपते हैं। दाम और दमनपंथी वह जो धन और बाहुबल के नाम पर देश पर कब्जा करने की सोच रखते हैं और विकासपंथी वह जिसके लिए 130 करोड़ लोगों का कल्याण प्राथमिकता होता है।
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के नामदार ने अपने दोस्त को रक्षा सौदे दिलाये, लेकिन इनको नहीं याद रहा कि किसी गरीब का घर बनवा दें या उसके घर बिजली पहुंचा दें। लेकिन यही लोग अपने बिजनेस पार्टनर के लिए लंदन से दिल्ली तक दौड़ते रहे। इन्हीं लोगों को अमेठी और रायबरेली के लोगों ने अपने क्षेत्र से हटाने का संकल्प लिया है।
    एक्टिंग पीएम का रिमोट कहीं और था : मोदी
    सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्ववर्ती पीएम डॉ मनमोहन सिंह को एक्टिंग वॉचमैन करार दिया। उन्होंने यहां एक जनसभा में कहा कि मनमोहन सिंह को देश की फिक्र नहीं, बल्कि कुर्सी की फिक्र थी। इस वजह से देश तबाह होता गया, बर्बाद होता चला गया। पीएम मोदी ने कहा, क्रिकेट में दिन का खेल पूरा होने का समय आखिरी ओवर बाकी हो एक-दो और कोई आउट होता है, तो जो आखिरी नंबर का होता है, उसे लाया जाता है। वह नाइट वॉचमैन का काम करता है। नाइट वॉचमैन भेजते हैं…जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें नहीं भेजते। कांग्रेस को 2004 में, उन्होंने सोचा नहीं था, अचानक मौका मिल गया, तो राजकुमार की संभालने की स्थिति नहीं थी। खुद परिवार को राजकुमार पर भरोसा नहीं था। कांग्रेस को भरोसा नहीं था, तो राजकुमार तैयार होने तक, परिवार का वफादार वॉचमैन बैठाने की योजना बनी। उन्होंने सोचा कि राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, सब इंतजार करते रहे, भरपूर ट्रेनिंग देने की कोशिश भी की गयी, लेकिन सब कुछ बेकार हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभय मुक्त होकर मतदाता करें मताधिकार का प्रयोग: डीसी
    Next Article डिस्पैच सेंटर से बूथों की ओर रवाना हुए मतदानकर्मी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version