Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आम चुनाव 2019 सात राज्यों में 59 सीटों पर 66 फीसदी मतदान
    Top Story

    आम चुनाव 2019 सात राज्यों में 59 सीटों पर 66 फीसदी मतदान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 12, 2019Updated:May 12, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। देश भर के सात राज्यों की 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला किया गया और दो कार्यकर्ताओं के मारे जाने की भी खबर आयी। देश में बाकी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम छह बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 66 फीसदी मतदान हुआ। इस दौर में राष्टÑपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत कई नेताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2014 में भाजपा ने इन 59 में 45 सीटें अकेले जीती थीं। उसकी सहयोगी लोजपा को एक सीट मिली थी। तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस-इनेलोद को दो-दो और सपा को एक सीट मिली थी।
    उत्तरप्रदेश में 58 फीसदी वोट
    छठे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां छह बजे तक 58 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चरण में करीब 2.53 करोड़ मतदाताओं ने 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के लिए कुल 16998 केंद्र बनाये गये थे। मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल और पीएसी जवान तैनात किये गये। सुलतानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र के मायंग मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी चन्द्रभद्र सिंह उर्फ सोनू के बीच कहासुनी हो गयी। वहीं, सपा ने आजमगढ़ के गोपालपुर में मुस्लिमों, पिछड़ों और दलितों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहचान पत्र और अन्य चीजों को लेकर काफी समय बर्बाद किये जाने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि इससे मतदान की गति प्रभावित की जा रही है, क्योंकि प्रचंड गर्मी की वजह से लोग ज्यादा वक्त तक कतार में नहीं खड़े हो सकते।
    बिहार में पुलिस की गोली से अफसर घायल
    राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले एक सुरक्षाकर्मी बंदूक साफ कर रहा था । इस दौरान दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर, राज्य में कई मतदान केंद्रों पर इवीएम में खराबी आने की खबरें भी मिलीं, जिससे मतदान में देरी भी हुई। यहां शाम छह बजे तक 59 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश के पूर्वी चंपारण से केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, वैशाली से राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नाम मैदान में हैं। वहीं सीवान में स्थानीय बाहुबलियों की पत्नियों के बीच मुकाबला है। जदयू ने स्थानीय विधायक कविता सिंह को टिकट दिया, जो अजय सिंह की पत्नी हैं। राजद ने हीना शाहाब को टिकट दिया है। वह चार बार सांसद रह चुके जेल में बंद मोहम्मद शाहबुद्दीन की पत्नी हैं।
    दिल्ली में सबसे कम वोट
    राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली 55 फीसदी मतदान हुआ। आप प्रत्याशी राघव चड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया। आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र संख्या 116, 117 और 122 पर इवीएम काम नहीं कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें रोहिणी के बेगमपुर में इवीएम के काम नहीं करने के बारे में सूचना मिली थी, लेकिन इवीएम को ठीक कर दिया गया। छठे चरण के लोकसभा चुनाव में रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिल्ली में अपना वोट डालने वाले लोगों में शामिल रहे। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन, पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार गौतम गंभीर, नयी दिल्ली और उत्तरपूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन और शीला दीक्षित ने भी अपना वोट डाला।
    मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान
    राज्य में सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रूप रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना नहीं हुई।

    शाम छह बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और गुना संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पत्नी प्रियदर्शनी राजे के साथ ग्वालियर में मतदान किया। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार और मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में वोट डाला जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भोपाल में मतदान नहीं कर सके, क्योंकि वह भोपाल लोकसभा सीट के मतदाता नहीं हैं।
    हरियाणा में बंपर वोटिंग
    प्रदेश के सभी 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। छह बजे तक यहां मतदान प्रतिशत रहा 62 फीसदी। पूरे राज्य में मतदान एक ही चरण में हुआ। सोनीपत सीट से चुनाव लड़ रहे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि जींद जिले में बूथ संख्या 88, 89 और 90 पर उनकी पार्टी का चिह्र इवीएम मशीनों पर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा और कुछ मतदाताओं ने इस संबंध में उनसे शिकायत की थी। चौटाला ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और चुनाव आयोग को इसे देखना चाहिए।
    विराट कोहली ने गुड़गांव में डाला वोट
    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुड़गांव में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ऊंगली में स्याही लगी तस्वीर पोस्ट की।

    बंगाल में वोटिंग के बीच भाजपा की महिला प्रत्याशी से बदसलूकी, दो कार्यकर्ताओं की हत्या

    एजेंसी
    कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिए पश्चिम बंगाल में रविवार को मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व महिला आइपीएस अफसर से बदसलूकी और फिर उनके काफिले में शामिल गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर आयी। वहीं पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें भी आयी हैं।
    पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अफसर भारती घोष को कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर घेर कर उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया। अपने साथ इस दुर्व्यवहार के बारे में मीडिया को बताते हुए भारती घोष रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में एक वरिष्ठ मतदान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी से भारती घोष पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गये हमलों की रिपोर्ट मांगी गयी है। बांकुड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 254 में रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदान के दौरान धांधली और फजीर्वाड़े का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। झाड़ग्राम में मतदान से पहले शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हत्या करने का आरोप लगाया। रमन का शव झाड़ग्राम जिले के चुनसोले गांव से बरामद हुआ, हालांकि स्थानीय पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर कहा कि मृतक पहले से बीमार था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मिदनापुर में भी एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय वायुसेना को मिला अपाचे हेलिकॉप्टर
    Next Article योगी सेना ने एक ट्रक प्रतिबंधित मांस पकड़कर किया पुलिस के हवाले
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी

      July 7, 2026

      रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

      July 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version