Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विदाई के बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हा ताकता रहा
    Top Story

    विदाई के बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हा ताकता रहा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। यहां एक प्रेमी ने शादी के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को कार से उतार लिया और बाइक से लेकर उड़ गया। इस पूरे प्रकरण को दूल्हा देखता रह गया और उसके बगल में बैठी दुल्हन कार से उतर कर अपने प्रेमी संग बाइक से फरार हो गयी।
    मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के लाबेद गांव में बीती रात का है। यहां शादी की रस्म पूरी होने के बाद रविवार को विदाई दी गयी। दुल्हन भी तमाम रस्म-रिवाज निभाती रही। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि अब आगे क्या होनेवाला है।
    विदाई के बाद जब दुल्हन पति संग कार से ससुराल जा रही थी, तब दुल्हन के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसे उठा लिया और फरार हो गये। दोपहर बाद प्रेमी असीम मिंज ने प्रेमिका अंजली के साथ इटकी थाना में सरेंडर कर दिया।
    कहा जा रहा है कि विदाई के बाद अंजली के प्रेमी ने उसके दूल्हे और बाराती की अपने दोस्तों के साथ मिल कर पिटाई भी की है। दुल्हन को लेकर जब वह फरार हुआ, तो दुल्हन ने उसका विरोध भी नहीं किया। खूंटी से आये दूल्हा और उसके परिजनों ने धुर्वा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी। कहा कि लड़की की रजामंदी से यह सब हुआ है। उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हा के परिजनों के साथ मारपीट भी की।
    …और झट से प्रेमी की बाइक पर सवार हो गयी दुल्हन
    शिकायत में कहा गया है कि धुर्वा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हाइकोर्ट के पास दुल्हन का प्रेमी पहले से अपने दोस्तों के साथ इंतजार कर रहा था। जैसे ही बारात वहां पहुंची, लड़की के प्रेमी ने दुल्हन की कार को रोका। इससे पहले कि दूल्हा कुछ समझ पाता, दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी और दूल्हा मुंह ताकता रह गया। थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद खूंटी के फुदी गांव से आये दूल्हे के परिजन नगड़ी लाबेद गांव स्थित दुल्हन के घर पहुंचे। जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि लड़के वालों को अंधेरे में रख कर और सब कुछ जानते हुए शादी करायी गयी। दुल्हन का नाम अंजली टोप्पो (27) है। वह नगड़ी लाबेद गांव के रहने वाले राम उरांव की बेटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेटी पैदा हुई, तो पिता ने कर ली आत्महत्या
    Next Article आ रहा हूं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version