Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»बिजली की लचर व्यवस्था से झल्लाये जिलेवासियों के सब्र का बांध टूटा
    गढ़वा

    बिजली की लचर व्यवस्था से झल्लाये जिलेवासियों के सब्र का बांध टूटा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गढ़वा/ बंशीधर नगर। पिछले कई वर्षों से बिजली की समस्या जूझ रहे गढ़वा जिले के वासियों के धैर्य का बांध उस वक्त टूट पड़ा, जब पिछले लगभग एक हफ्ते से जिले में 24 घंटे के दौरान मुश्किल से दो घंटे बिजली की आपूर्ति इस भीषण गर्मी में लोड शेडिंग के द्वारा की जाने लगी। 45 डिग्री सेल्सियस पार यहां की भीषण गर्मी में जब रातभर बच्चे बूढ़े सभी व्याकुल होने लगे तभी शहर के लोग बिना किसी नेतृत्व के हाथों में डंडा लिये सड़क पर उतर आये। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय में रंका मोड़ से लेकर मझिआंव मोड़ तक सड़क को जाम कर गढ़देवी मोड़ के समीप धरना पर बैठ गये। इस दौरान छह बजे सुबह से एक बजे दिन तक लगभग सात घंटे तक एनएच 75 एवं एनएच 343 जाम रहा। जिसके कारण गढ़वा से छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश एवं बिहार जाने वली सभी छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। दूरदराज से आये यात्रियों का हाल बुरा रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों से बात करने आये विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को शहरवासी छह घंटे तक बंधक बनाये रखा। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शहरवासियों का कहना था कि जिले के वरीय पदाधिकारी धरना स्थल पर आएं और शहरवासियों को लिखित आश्वासन दें कि वे कितने घंटे तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति करेंगे। इस दौरान छिटफूट दुकानो को छोड़कर सभी दुकानें इस आंदोलन के समर्थन में बंद रहीं। इस दौरान धरना स्थल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी एवं इंस्पेक्टर अनिल कुमार सदल बल के साथ पहुंचे जिन्हें शहरवासियों के आक्रोष का सामना करना पड़ा। षहरवासियों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण आज तक गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ा नहीं जा सका। इसके अलावा राज्य स्तर पर गढ़वा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अभी तका कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है। इधर शहरवासियों के द्वारा बंधक बनाए गए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अपनी लाचारी ब्यान करते हुए लोगों से कहा कि वे क्या करें। जितनी बिजली मिलती है उतने में ही लोड शेडिंग कर गांव और शहर के सभी फिडरों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर के लिए 20 से 25 मेगावाट बिजली की आवश्यक्त है लेकिन बिजली आठ से 10 मेगावाट भी नियमित नहीं मिल रही है। इसपर झलाए शहरवासी जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की उन्हें खूब भला बुरा कहा। बाद में काफी मशक्त के बाद सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारियों को मनाने में एसडीओ सफल रहे और उनके लिखित आश्वासन के बाद दोपहर एक शहर के लोगों ने आंदोलन समाप्त किया। जिसमें जिला मुख्यालय में आठ से दस घंटे नियमित आपूर्ति कुछ घंटों के अंतराल के बाद बिजली आपूर्ति किए जाने का आश्वासन बिजली विभाग के द्वारा दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article17वीं लोकसभा में पहुंचे 49 विधायक
    Next Article लोकसभा में भाजपा को मिली बढ़त को विधानसभा चुनाव में जीत में बदलना बड़ी चुनौती
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version