Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
    गढ़वा

    उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गढ़वा। उपायुक्त हर्ष मंगला ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न जगहों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। प्राप्त मामलों का निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को भेज दिया। जनता दरबार में गढ़वा प्रखंड से आयी कृष्णा देवी ने भूमि निबंधन पर रोक लगाने के संदर्भ में अनुरोध किया कि मेरे देवर के द्वारा मेरा पैसा हड़पने एवं जमीन से बेदखल करने के नियत से इकरारनामा की गयी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री किया जा रही है। इस संबंध में निबंधन कार्यालय गढ़वा में भी शिकायत किया गयी, लेकिन निबंधन कार्यालय के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी और निबंधन जारी है। अत: कृष्णा देवी ने दिये अपने आवेदन में निबंधन पर रोक लगाने का अनुरोध किया।
    इसी तरह गढ़वा थाना निवासी किसलय आनंद ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया। जॉइंट्स ग्रुप आॅफ गढ़वा जागृति के निदेशक रवि कुमार साहू ने दिये अपने आवेदन में बताया कि बघमनवा मोहल्ले में विगत दो-तीन वर्षों से नवजात शिशुओं का शव झाड़ियों में फेंका हुआ पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बघमनवा मोहल्ले के आसपास इस तरह का अमानवीय कृत्य अक्सर होते रहता है, जिस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। उन्होंने अनुरोध किया की इस विषय पर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा रमना पंचायत सचिव बैजनाथ दुबे ने हार्ट की बीमारी का हवाला देते हुए अपना स्थानांतरण करने हेतु आवेदन दिया। रमना के ही दिवाकर सिंह ने अपने वेतन भुगतान के संबंध में डीसी से अनुरोध किया। नगर उंटारी परियोजना की सभी सेविकाएं परियोजना में पोषाहार एवं मानदेय छह महीना से भुगतान नहीं होने के संबंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया। कांडी थाना की ग्राम पतीला निवासी महेंद्र राम ने प्रधानमंत्री आवास में हेराफेरी से संबंधित शिकायत की, जिसे उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को अग्रेषित करते हुए उस पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा का घेराव
    Next Article अमित शाह ने फोन कर गिरिराज की लगायी क्लास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version