Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WC : सेमीफाइनल में भारत, बांग्लादेश को 28 रन से हराया
    Top Story

    WC : सेमीफाइनल में भारत, बांग्लादेश को 28 रन से हराया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंगम : सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के मौजूदा टूर्नमेंट के रेकॉर्ड चौथे शतक और उम्दा गेंदबाजी से भारत ने मंगलवार बांग्लादेश को 28 रन से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। रोहित ने 92 गेंद में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 104 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज राहुल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने 9 विकेट पर 314 रन बनाए। ऋषभ पंत ने भी 48 रन की पारी खेली। रोहित का मौजूदा विश्व कप में यह चौथा शतक है और उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक चार शतक के श्री लंका के दिग्गज कुमार संगकारा के रेकॉर्ड की बराबरी भी की। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइल (2011, 2015 और 2019) में पहुंची है।

    रोहित टॉप पर
    रोहित साथ ही मौजूदा टूर्नमेंट में 544 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। बांग्लादेश को डेथ ओवरों में मुस्तफिजुर रहमान (59 रन पर 5 विकेट) और शाकिब अल हसन (41 रन पर एक विकेट) ने मजबूत वापसी दिलाई, जिससे भारतीय टीम अंतिम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम बुमराह (55 रन पर चार विकेट) और पंड्या (60 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 48 ओवर में 286 रन पर ढेर हो गई। युजवेंद्र चहल (50 रन पर एक विकेट) ने भी उम्दा गेंदबाजी की।

    शाकिब की फिफ्टी
    बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। मोहम्मद सैफुद्दीन (38 गेंद में नाबाद 51) और शब्बीर रहमान (36) ने सातवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर बांग्लादेश की उम्मीद बंधाई थी, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस जीत से भारत के 8 मैचों में छह जीत से 13 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर बरकरार है। बांग्लादेश इस हार के बाद 8 मैचों में सात अंक के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

    बांग्लादेश की धीमी शुरुआत
    लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही। तमीम इकबाल (22) ने बुमराह पर दो चौके जड़कर शुरुआत की और फिर भुवनेश्वर कुमार पर भी चौका जड़ा। वह हालांकि मोहम्मद शमी की गेंद को विकेटों पर खेलकर पविलियन लौट गए। बांग्लादेश के रनों का अर्धशतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार (33) ने धीमी शुरुआत के बाद शमी पर दो चौके जड़े लेकिन पंड्या ने आते ही उन्हें एक्ट्रा कवर पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदल के दलदल में फंसा महागठबंधन
    Next Article World cup : छा गईं अम्मा, विराट-रोहित मिले
    azad sipahi desk

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version