Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनिल बैजल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली
    Top Story

    अनिल बैजल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 31, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्व नौकरशाह अनिल बैजल ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। बहरहाल 70 वर्षीय बैजल ने कहा कि वह दिल्ली की बेहतरी के लिए आप सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। शपथ लेने के बाद आप सरकार के साथ संबंधों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह कयास लगाने वाली बातें हैं और मुझे नहीं मालूम कि संबंध कैसे सुधरेंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हम साथ बैठकर बात करेंगे।’’ उन्होंने उपराज्यपाल पद की जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली महानगर है जहां महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बड़ी आबादी, ढांचागत सुविधाएं, नागरिक एजेंसियां और भीड़भाड़ जैसी समस्याएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इन समस्याओं के बारे में जानते हैं। हम एक साथ बैठेंगे और उनका समाधान करेंगे।’’

    बैजल को उपराज्यपाल के पद और गोपनीयता की शपथ दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी ने दिलाई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और नयी दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। वर्ष 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव थे और अन्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। बैजल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं।

    वह मनमोहन सिंह सरकार द्वारा 60 हजार करोड़ रूपये के जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) का प्रारूप तैयार करने और लागू करने में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पूर्व नौकरशाह विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की कार्यकारी परिषद् में भी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के बक्सर में जेल तोड़कर फरार हुए पांच कैदी
    Next Article भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार: दलबीर सुहाग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    May 21, 2026

    पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    May 21, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भागलपुर में 5 बच्चियां रहस्यमय ढंग से लापता, मानव तस्करी की आशंका से दहशत
    • अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
    • अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version