Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनेगा देवघर : रघुवर
    Top Story

    अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनेगा देवघर : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुम्मा/देवघर। सीएम रघुवर दास ने कहा कि रावणेश्वर बैद्यनाथ सभी का कल्याण करें। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता पर अपनी कृपा बरसायें। देवघर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह उपाधि महादेव के बिना निरर्थक है। बाबा के आशीर्वाद से झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को श्रावण मास के अवसर पर रावणेश्वर बैद्यनाथधाम में लगने वाले एक माह के श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार कुंभ मेला की स्वच्छता की चर्चा पूरे विश्व में हुई, प्रयागराज गौरवान्वित हुआ, उस प्रकार देवघर की स्वच्छता और विनम्रता की चर्चा पूरे विश्व में हो। इस कार्य में देवघर की जनता, सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपनी भूमिका निभायें। इस मेला के माध्यम से देवघर की छवि निखरेगी।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस निमित्त केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही है। 40 करोड़ की लागत से क्यू कांप्लेक्स का निर्माण हो रहा है। प्रसाद योजना का शुभारंभ जल्द होगा। केंद्र सरकार ने देवघर में रवींद्र भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी है। फूड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज की योजना तैयार है, ताकि होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य हों। देवघर के आसपास स्थित पर्यटक स्थलों को विकसित किया जायेगा। ये सभी कार्य राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। एम्स और एयरपोर्ट के निर्माण के पश्चात देवघर की एक नयी छवि बन कर सामने आयेगी।
    पांच बाइक एंबुलेंस सेवा भी शुरू
    पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि श्राइन बोर्ड के गठन के बाद विश्व फलक पर देवघर की व्यवस्था की चर्चा हो रही है। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है। स्वच्छता और विनम्रता के मूलमंत्र के साथ सरकार मेला को उत्कृष्टता प्रदान करने में जुटी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच बाइक एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक एंबुलेंस जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अपनी सेवा देगी।
    इनकी रही मौजूदगी
    इस अवसर पर मंत्री डॉ लुइस मरांडी, रणधीर कुमार सिंह, अमर कुमार बाउरी, राज पलिवार, विधायक नारायण दास, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, आयुक्त विमल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस में शीला दीक्षित के अधिकारों में कटौती
    Next Article जाधव केस में भारत ने 1रु, पाक ने करोड़ों खर्चे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version